जनसम्पर्क से सामने आती है सच्चाई…अमर ने कहा…जनता से मिलता है प्यार और विश्वास…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को आधा दर्जन से अधिक वार्डों का भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान वार्ड वासियों ने निकाय मंत्री जमकर स्वागत किया। किसी ने गुलदस्ता तो किसी ने मिठाई खिलाकर अमर अग्रवाल का स्वागत किया। अमर अग्रवाल ने जनसम्पर्क अभियान के तहत सुबह रेलवे के पांच वार्डों और दोपहर बाद वार्ड क्रमांक 17 और 32 में पहुंचकर लोगों से रूबरू हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को एक साथ आधा दर्जन से अधिक वार्डों का भ्रमण किया। अमर ने सबुह रेलवे के 60, 61, 62, 63 और 64 रेलवे परिक्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए। एन.ई. कालोनी, बापू उप-नगर तथा अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा कर नागरिकों से सवाद किया। उडिया मोहल्ले में बैठक कार्यकर्ताओं को रिचार्ज भी किया। दोपहर बाद अमर अग्रवाल ने वार्ड 17  और 32 में पदयात्रा कर नागरिकों की समस्याओं से दो चार हुए।

                                                  अमर अग्रवाल ने जगह जगह कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ बैठक भी की।  निकाय मंत्री ने जूना बिलासपुर सूर्यवंशी भवन, नागोराव शेष स्कूल से उदई चौक होते हुए केंवटपारा से परमेश्वरी भवन परिक्षेत्र में जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से रूबरू हुए।

पदयात्रा का उद्देश्य लोगों की समस्या का समाधान करना

        आधा दर्जन वार्ड पदयात्रा के दौरान अमर ने बताया कि जनसंपर्क यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों की परेशानियों से सीधे रूबरू होना है। मंत्री न कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य भी है कि जनता से हमेशा दो चार होता रहूं। वैसा तो मेरा जनता के साथ हमेशा संवाद रहता है। लेकिन जब जनता के घर पहुंचो तो उसका आनंद ही अलग है।  इस दौरान समस्याएं बताने की जरूरत नहीं होती। बल्कि दिखाई भी देता है। तात्कालिक समस्याओं को त्तकाल दूर किया जाता है। अमर ने बताया कि जनसम्पर्क से जनता का प्यार और कुछ बेहतर करने का विश्वास मिलता है।

close