एक सप्ताह में करें जलआपूर्ति..प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिया निर्देश…जनसम्पर्क धरम का जगह-जगह स्वागत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी पदयात्रा के 17 वें दिन प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक नगपुरा पहुंचकर महामाया मंदिर में माता का दर्शन किया। पूजा अर्चना के बाद कौशिक अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बन्नाकडीह-भगड़ा-कोरमी मोड़- बसिया-हरदीकला-सिलपहरी का भ्रमण किया। 17 वें दिन के पदयात्रा का अंत पोड़ी में जनसमूह को संबोधित करने के बाद किया।
                   पदयात्रा के दौरान गांव वासियों से धरमलाल कौशिक ने संवाद भी किया। लोगों को शासन की योजनाओं के सम्बंध में जानकारी भी दी। योजनाओं के क्रियान्यवयन के बारे में पूछाछ की। नगपुरा के लोगों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या है। कौशिक ने तत्काल पीएचई विभाग से चर्चा कर 1 सप्ताह के अन्दर जल आपूर्ति करने का निर्देश दिया। बन्नाकडीह सरपंच तुलसी ध्रुवंश समेत पंचों और राजेंद्र धृवंश ने ग्रामीणों के साथ भाजपा प्रवेश किया। हरदिकला में राम मंदिर पहुंचकर धरमलाल कौशिक ने पूजा अर्चना कर ग्राम में प्रवेश किया। रास्ते मे आदिवासी समाज के गौरा भवन भी गए। अनुसूचित जाति के भाइयो के जैतखाम के पास लोगों ने धरमलाल का दिल से स्वागत किया।
                            पदयात्रा के दौरान सैय्यद सैफुद्दीत अध्यक्ष, हज कमेटी, अशौक कौशिक जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण कुमार कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, इंद्रभूषण चन्द्रनाहू, ब्रजभूषण वर्मा, दिनेश पांडे सोमेश तिवारी, सुंदर सिंह, मनोज दुबे, भृगु अवस्थी, मनोज साहू, पेगन वर्मा, सौरभ कैशिक, दीपक कौशिक, दिनेश कौशिक, सपना मिश्रा विश्वासा मानिकपुरी, राजेश्वरी गुप्ता, मनोज कौशिक, प्रफुल्ल कौशिक, मनोज ठाकुर, अश्वनी मिश्रा, बलराम देवांगन ,नरेश कौशिक, ज्ञान कौशिक, अनिल कश्यप, अरविंद रात्रे, श्याम कार्तिक,  ईश्वर साहू, रामगोपाल यादव, शिवा धुरी, अनिल कौशिक, कोमल धुरी, शिव चरण पाल, राजेन्द्र बघेल, नरेंद्र संन्नाट, रामु लहरे, राघवेंद्र झा, निरज यादव, टीकाराम बर्मन, सूर्यकांत तिवारी, चन्द्रभान बंजारे, आदि भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
close