केन्द्रीय गृह मंत्रालय का राज्य शासन को पत्र…विजय पाठक की शिकायत पर…मंगाया IPS गुप्ता का रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारत सरकार गृह मंत्रालय ने आईपीएस मुकेश गुप्ता को लेकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जरूरी जानकारी भेजने को कहा है। पत्र में मुकेश गुप्ता की आय से अधिक सम्पत्ति और बहादुरी पुरस्कार को लेकर जानकारी मांगी गयी है। भारत सरकार गृहमंत्रालय ने पत्र अलग-अलग दिनांक को जारी किया है। पत्र भोपाल से प्रकाशित मासिक पत्रिका जगत विजन की संपादक विजय पाठक की शिकायत पर जारी हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी के अनुसार भारत सरकार गृहमंत्रालय ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र जारी कर आईपीएस मुकेश गुप्ता की चल अचल सम्पत्ति की जानकारी भेजने को कहा है। भारत सरकार गृह मंत्रालय ने यह पत्र छत्तीसगढ़ सरकार को 3 जनवरी 2018 मासिक पत्रिका जगत विजन की संपादक विजय पाठक की शिकायत जारी किया है। पत्र में कहा गया है आईपीएस मुकेश गुप्ता की चल अचल सम्पत्ति का व्यौरा जांच पड़ताल के बाद जल्द से जल्द देने को कहा है।

                                            इसी तरह केन्द्र सरकार ने एक पत्र मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय को भी दिया है। पत्र के अनुसार विजय पाठक ने मुकेश गुप्ता को गैलेन्टरी अवार्ड को गलत देना बताया है। मामले में पूरी जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। पत्र में केन्द्र शासन ने के.आर सिन्हा और गुरजीत सिंह की रिपोर्ट भी भेजने को कहा है ।

close