नहीं दिखेगी झुग्गी…नागरिक अभिनन्दन में भावुक हुए अमर…कहा…जिन्हें विकास से परहेज…उन्हें जनता देगी जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— शहर में एक भी झुग्गी झोपड़ी नहीं दिखाई देगी।  झुग्गी झोपड़ी की जगह गरीबों का पक्का मकान खड़ा होगा। मकान बनना शुरू भी हो गया  है। शहर में तेजी से विकास और रचनानत्मक कार्य हो रहे हैं। किसी भूत प्रेत की नजर ना लगे। इसकी व्यवस्था लोग पहले से ही कर लें। क्योंकि सरकार ने फैसला किया है कि अब कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। यह बातें नागरिक अभिनंदन के दौरान कुछ पल के लिए भावुक हुए निकाय मंत्री ने जनसम्पर्क पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           11 से 31 मार्च तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के 56 वार्डो में 21 दिनों तक मंत्री अमर अग्रवाल ने सघन जनसम्पर्क अभियान से लोगों से संवाद किया। वार्डो की समस्याओं को सुना। यात्रा समापन के बाद हेमुनगर में नागरिक अभिन्दन कार्यक्रम में भावुक अमर ने कहा कि राशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड की समस्या अस्थायी है। इसका निवारण अप्रैल महीने में शिविर  लगाकर दूर कर दिया जाएगा। लेकिन हम अपने भाइयों बहनों के लिए पक्का मकान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 4 साल में झुग्गी झोपड़ी गायब हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने सभी झुग्गीवासियों को उसी जगह पर पक्का मकान देने का वादा किया है। अब तो मकान बनना भी शुरू हो गया।

                               अमर ने कहा कि अब कुछ लोगों को विकास कार्यों को देखकर बेचैनी शुरू हो गयी है। शहर में 30 हजार परिवारों के लिए 1200 करोड़ से मकान बनाने शासन ने बैंक लोन की प्रक्रिया शुरू भी कर दिया है। सरकार ने शहर में एक हजार से अधिक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना भी लिया है। कई परिवारों को योजना का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है।

             अमर अग्रवाल ने कहा जनसंपर्क यात्रा काफी सुखद रहा। लोगों का प्यार पाकर अभिभूत हूं। सम्पर्क तो हमेशा करता हूं..लेकिन इस बार जितना प्यार मिला। उससे मेरा कुछ करने का मनोबल ऊंचा हुआ है। वार्डो में नगर निगम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होने कहा कि जनता का प्यार देखने के बाद मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि अब विकास के नाम पर पांचवीं जीत पक्की है।

       अमर ने कहा कि शहर का तेजी से विकास हो रहा है। किसी की नजर ना लगे। लोग भूत प्रेत और जादू टोना से बचने व्यवस्था अभी से कर लें। क्योंकि कुछ लोगों को गरीबों को पक्का मकान दिया जाना पसंद नहीं आ रहा है। अमर ने मकान तोड़ने की अफवाह फैलाने वालों के लिए कहा कि जनता समझदार है। जवाब भी देना जानती हैं। जो प्यार मुझे मिल रहा है इससे उन्हें अहसास हो गया होगा। जनता ने ही पैसला किया है कि अब मुझे नहीं बोलना। इसलिए उनका जवाब अब जनता ही देगी।

                                                    हेमूनगर में जनसंपर्क यात्रा समापन के बाद सभापति अशोक विधानी ने स्थानीय लोगों के साथ मंत्री अमर अग्रवाल का नागरिक अभिनंदन किया विधानी ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा शासनकाल में सभी वर्गो का समुचित विकास हुआ है।  सभापति ने आवासीय मकानों के नियमितिकरण को लेकर आभार जाहिर किया।

                         इसके पहले अमर अग्रवाल ने वार्ड 11 भारतीय नगर में पदयात्रा कर जनता से आशीर्वाद लिया। लोगों ने मंत्री का आतिशी स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुशील श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, पार्षद संजय गुप्ता के अलावा गुलशन ऋषि, राकेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, सहदेव कश्यप, अजीत भोगल महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, रामदेव कुमावत, राजेन्द्र भण्डारी, प्रवीण दुबे, मनीष अग्रवाल, दीपक सिंह, संजय मुरारका, धीरेन्द्र केशरवानी, महेश चंद्रिकापूरे, मनीष शुक्ला, उमेश चंद्रकुमार, श्याम साहू, उदय मजुमदार, सुब्रत दत्ता, वल्लभ राव,समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंत्री करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

              निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 1 अप्रैल को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।  सुबह 11 बजे राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करेगें। 11.45 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन में  आमजनों से रूबरू होंगे। दोपहर 12.15 बजे सी.एम.डी. काॅलेज चैक स्थित चर्च आॅफ क्रिस्ट मिशन तारबाहर में कार्यक्रम में शामिल होगें। दोपहर 12.30 बजे व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर स्कूल स्थित नए भवन का उद्घाटन करेगें। दोपहर 1 बजे गुजराती समाज भवन टिकरापारा में आयोजित रांघल माता महोत्सव में शामिल होगें। शाम  6 बजे तारबाहर स्थित चर्च आॅफ क्रिस्ट मिशन के कार्यक्रम में सी.एम.डी. काॅलेज मैदान में शामिल होगें।

close