बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।राज्य शासन द्वारा चार संभागीय मुख्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल भवन के निर्माण के लिए 41 करोड़ 67 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मंजूर की गई है। इनमें संभागीय मुख्यालय बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का निर्माण किया जाएगा। ट्रांजिट हॉस्टल भवन के निर्माण के लिए प्रत्येक को दस करोड़ 41 लाख 95 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इस आशय का आदेश मंत्रालय से लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close