बिलासपुर— एन्टी करप्शन व्यूरों की टीम ने आबकारी बाबू सहायक ग्रेड 3 के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई कर अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया है। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।विवादों में रहने वाले आबकारी विभाग का सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी दिनेश दुबे के घर से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा एसीबी ने किया है। एसीबी ने कुदुदण्ड स्थित दिनेश दुबे के घर में छापामार कार्रवाई सुबह 10-11 बजे के दौरान की है। सुबह सुबह एसीबी की टीम को देखकर दुबे परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। घंटो जांच के दौरान एसीबी को दुबे के घर से असबाब संपत्ति के कागजात मिले हैं।जानकारी के अनुसार दिनेश दुबे 2009 से आबकारी विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर हैं। जांच पड़ताल,पूछताछ और हासिल कागजातों के आधार पर एसीबी को जानकारी मिली है कि दुबे के पास अनुपात से अधिक संपत्ति है। दुबे ने पिछले 9 सालों में 25 लाख से अधिक वेतन उठाया है। इसके अलावा मिले दस्तावेजों के अनुसार दिनेश दुबे के पास करोड़ों की चल और अचल संपत्ति भी है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
फिलहाल एसीबी ने छापामार कार्रवाई में क्या कुछ मिला बताने से इंकार किया है। सूत्रों की मानें तो एसीबी को दिनेश दुबे के घर से कुदुदन्ड स्थित 12 सौ वर्गफिट में बना दो मंजिला मकान मिला है। इसके अलावा कुदुदंड में ही एक हजार जार वर्गफिट का एक मंजिला मकान भी है। बेटी यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। एसबीआई में चार खाता है। खाते करीब 15 लाख रूपए जमा है। एसीबी को हासिल दस्तावेज के अनुसार भारतीय नगर में 2 हजार वर्गपिट का मकान है। गंगानगर में आलिशान बंगला होने की जानाकरी भी मिली है। बताया जा रहा है कि दिनेश दुबे की पत्नी के नाम चकरभाठा में तीन एकड़ बेशकीमती जमीन भी है। सभी संपत्ति उसने नौकरी के बाद बनाया है।
हमसे facebook पर जुड़े- www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall
जैसा की जानकारी मिली है कि एसीबी टीम को कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं। जिससे जाहिर होता है कि दिनेश दुबे का लाखों रूपए साहूकारी में चलाता है।इसके अलावा कई जगह कारोबार में पूंजी निवेश भी किया है।