एससी समाज के साथ भाजपा नेताओं का सामुहिक भोज…सांसद ने कहा..बाबा साहेब ने किया चुनौतियों का डटकर मुकाबला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संविधान सभा के प्रमुख बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के एक दिन पहले समरसता भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागार भवन में किया गया। सामुहिक भोज कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के विभिन्न वार्डो के अनुसूचित जाति की महिला और पुरूष शामिल हुए।
                      बाबा साहेब भीमराव अबेंडकर जयंति के ठीक एक दिन बाजपा नेताओं ने सामुहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा बड़े नेता भी शामिल हुए। सभी लोगों ने शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले अनसूचित जाति की महिला और पुरूषों के साथ भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में सांसद लखनलाल साहू ने बी हिस्सा लिया।
                         सामुहिक कार्यक्रम के बीच सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि डाॅ.भीमराव अम्बेडकर हमारे देश के बहुमुखी प्रतिभा के धनी महान राजनेता थे उन्होने अपना जीवन पिछड़े गरीब और दलित वर्गों के लिए  समर्पित किया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बहु प्रसिद्ध राजनेता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री कानूनविद भी थे।
             लखनलाल ने बताया कि डाॅ.भीमराव अम्बेडकर देश के एक व्यक्तियों को ध्यान में रखकर देश के संविधान निर्माण महत्वपूर्ण योगदान दिया। भीमराव अंबेडकर भारता के माता के महान सपूतों में से एक हैं। भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। बाबा साहेब ने ्पने जीवन में हमेशा चुनौतियों का सामना किया। उच्चवर्गीय मानसिकता की  चुनौती को स्वीकार करते हुए निम्न वर्गों के उत्थान पर बहुत काम किया। यही कारण है कि बाबा साहेब को आज भी देश दिला से याद करता है।
                     सामुहिक भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महेश चंद्रिकापुरे, सुनीता मानिकपुरी, दुर्गा कश्यप, प्रकाश यादव, राजू सिंह ठाकुर, विनय अवस्थी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, अमरदीप बोलर, केतन सिंह, तामेश कश्यप, विभा नहरेल सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।
close