मंगलवार को कांकेर के दौरे पर रहेंगे सीएम रमन,

Shri Mi
1 Min Read

कांकेर।मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह 17 अप्रैल को कांकेर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे कांकेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्राप्त जनकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे हेलीकाफ्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर 11.30 बजे कालेज मैदान हलीपेड कांकेर पहुचेंगे। वे 11.40 बजे नरहरदेव स्कूल मैदान आएँगे। यहॉ 11.40 बजे से 12.40 बजे तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वे 12.40 बजे नरहरदेव मैदान से प्रस्थान करेंगे। वे 12.45 से 12.55 बजे तक कलेक्टर परिसर के सामने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दोपहर 12.55 बजे प्रतिमा अनावरण स्थल से प्रस्थान कर एक बजे मेलाभाठा कांकेर पहुचेंगे। वे यहॉ एक बजे से 1.45 बजे तक जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव में भाग लेंगे।

वे 1.55 बजे कालेज ग्राउंड कांकेर हेलीपेड से हेलीकाफ्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 2.25 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर पहँुचेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close