RTI से खुलासा…3 सेक्टरों में करोड़ों का घोटाला..जनता कांग्रेसियों ने की CBI जांच की मांग..आंदोलन की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–जनता कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ सरकार पर करोडों रूपए का घोटाला का आरोप लगाया है। प्रेस नोट जारी कर जनता कांग्रेस  प्रवक्ता ने बताया कि रमन सरकार में बीते 10 सालों के आडिट रिपोर्ट से पता चला हैं कि 3 सेक्टरों में 20718करोड 88लाख रूपयों का घोटाला हुआ है। मजेदार बात है कि इसके जानकारी विभागों को भी नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

   जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी मे कुल घोटाला 20718.88 तीन सेक्टरों में हुआ है। सबसे ज्यादा घोटाला जनरल सेक्टर में 2603 करोड़ 31 लाख रुपया दूसरा सोशल सेक्टर मे 2044करोड 46 लाख रूपए का घोटाला हुआ है। मणिशंकर ने बताया कि तीसरा आर्थिक सेक्टर में 8622 करोड़ 79 लाख का घोटाला हुआ है।

                    पिछले दस साल के आडिट रिपोर्ट से पता चला है कि घोटालों के बारे में संबंधित विभागों को भी जानकारी नहीं है। जनता कांग्रेस जे प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर सरकार पर आरोप लगाया है की जब दस साल के आडिट मे 20 हजार 718 करोड़ 88 लाख का भ्रष्टाचार उजागर हो रहा हैं। तो बीते15वर्षों मे न जाने कितने हजार करोड़ के घोटाला हुआ होगा। इसका केवल अनुमान लगाा जा सकता है।

      प्रवक्ता ने कहा कि सरकार मे जीरो टारलेंस की बडी बडी बाते करने वाले प्रदेश मुखिया को मामले में जवाब देना होगा। जनता कांग्रेस की मांग है कि घोटाले की जांच निष्पक्ष स्वतंत्र सीबीआई या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस से कराया जाए। यदि सरकार जांच की घोषणा नहीं करेगी तो जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता छतीसगढ़ के कोने कोने में धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे। न्यायालय और जनता का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

close