शिक्षा कर्मियों के संविलयन के लिए संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ …. एक-एक कड़ी जोड़कर बनेगी ताकत….

Chief Editor
7 Min Read
सूरजपुर ।   छतीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ पँ क्र0 5093 की महत्वपूर्ण बैठक सूरजपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभा गृह में आयोजित की गई तथा प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्तिथि में जिले से संकुल तक की कार्यकारिणी के नए सदस्यों को  सम्भाग प्रभारी तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई  । उक्त अवसर पर उन्होंने कहा की संगठन के दायित्व बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण होता है इसके निर्वहन हेतु त्याग एवं समर्पण के भाव से कार्य करें  सफलता अवश्य प्राप्त होगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन हित मे कार्य करें संगठन को मजबूत बनाये न कि व्यक्ति को क्योंकि संगठन सर्वोपरि है ।
 जिला प्रवक्ता  रामचंद्र प्रसाद सोनी  अशोक लाल कुर्रे  दीपक झा  और मिथिलेश पाठक  ने  जिला मीडिया प्रभारी नंद किशोर साहू को बताया कि सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने अपने  स्वागत भाषण में नवीन कार्यकारिणी का परिचय कराया और  कहा कि वे सूरजपुर जिले में संघ को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने अपने नवोदित टीम के साथ प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह ने सभी साथियों को मिले दायित्यों पर बधाई देते हुए एक एक कड़ी जोड़कर संगठन को बल प्रदान करने की पुरजोर वकालत की  । प्रदेश सह सचिव हृषिकेश उपाध्याय ने कहा हमे जो भी पद संगठन में प्राप्त हुआ है वह अपने साथियों की समस्याओं को पटल पर लाने तथा समस्यों के त्वरित निराकारण की दिशा में माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम को प्रदेश संगठन सचिव रविन्द्र नाथ तिवारी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरी है मातृत्व संघ का साथ देते रहे इसी संघ में दम है जो संबिलियन दिला सकता है । जिलाध्यक्ष सरगुजा मनोज वर्मा ने कहा संगठन में व्यक्तिवादी विचारधारा के व्यक्ति की कोई जगह नहीं । सामूहिक विचारधारा से हमारी पहचान है।उन्होंने शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा जल्द ही सूरजपुर जिला प्रदेश में शीर्ष स्थान पर  होगा।  विशिष्ट अतिथि अनिल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष जशपुर नें सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संघ निष्ठ बनिये व्यक्ति निष्ठ नहीं,विभीषण बहुत अच्छे थे उनका राज्याभिषेक भले हुआ पर उनको सम्मान की नजर से कभी नही देखा जाता। लोग ज्यादा दिन गुमराह नहीं रहेंगे।उन्होनें सूरजपुर के नारी शक्ति की सराहना की।उन्होंने यह भी कहा कि हम संविलियन की राह पर बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहे है, बहुत जल्द हमें इसका प्रतिफल मिलेगा।भैयाथान की ब्लाक उपाध्यक्ष फूलमति सारथी नें कहा कि सूरजपुर की महिलयें  अब आगे आ गयी है संघ के पदाधिकारियों  के साथ मजबूती से खड़ी है। जिले में सभी लोग मातृ संघ के साथ मजबूती से खड़े है इसकी एकता को कोई भंग नहीं कर सकता।
‌छतीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने जिले के सभी पदाधिकारियों को फोन  पर  बधाई व शुभकामनाएं दी है  । साथ ही संविलियन के लिए कार्य करते रहने को कहा है। संजय शर्मा ने बताया कि लगभग प्रदेश के सभी जिले में जिला और ब्लाक और संकुल इकाई सहित महिला प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेश पदाधिकारी का गठन हो चुका है। छतीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ फिर से जोश और उत्साह के साथ शिक्षा कर्मियी के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
 संघ पदाधिकारियों को जिला उपाध्यक्ष भूपेश सिंह विनोद   सचिव चन्द्रविजय सिंह कोषाध्यक्ष उमेश गुर्जर, महासचिव राजेन्द्र नायक नें भी संबोधित कर संघ को मजबूत बनाने शपथ ली। ऐसा कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र सौपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि सुधा सिंह चौहान (सूरजपुर)श्रीमती विनीता सिंह (अम्बिकापुर),जिला प्रभारी सुशील कुजूर,जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर श्री संजय गुप्ता,अरविन्द सिंह सहित सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोस्वामी  रामानुजनगर पितांबर मरावी  भैयाथान  सत्यपाल सिंह  ओड़गी  विश्वनाथ राम  प्रतापपुर  कुंदन मिश्रा  प्रेम नगर  रामबरन सिंह सहित कई  वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक प्रतापपुर अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ,गायत्री सोनी ,मंजुला सिंह , नीतू श्रीवास्तव , सरस्वती पैकरा , निधि टोप्पो ,संगीता मुदलियार ,आशा एक्का, बरखा सिंह ,नीलिमा विश्वकर्मा , अंजेला केरकेटा , बिन्दु कुशवाहा , ईश्वरीय सिंह , रत्नालिका सिंह , ममता शुक्ला , आरती पांडेय , प्रभावती सिंह ,अंजली सिंह,सुनयना,श्रीमती सुमित्रा सिंह,श्रीमती अनुगामी बड़ा स्वाति एक्का पुष्पा सिंह सोनमती दिब्या सिंह
नीलिमा कुशवाहा,पुष्पा पाठक,स्नेहलता,दिव्या सिंह,सोनामती,संध्या दुबे,कीर्तिमाला सिंह ,निशा मेहता,अनिता साहू,नीलम दास, नीलिमा कुशवाहा अरविन्द तिवारी,बलभद्र देवांगन,तोषित कुशवाहा,रविन्द्र सिंह,प्रांजल सिंह,मनी लाल बेक,तिलकधारी,गोपेश्वर साहू,महेश्वर सिंह,शिवधारी सिंह,उमाशंकर सिंह, लक्ष्मी सिंह,शशिलता,सुनीता सिंह,ममता,बृजमोहन पैंकरा,रवि वर्मा,चंद्रशेखर सिंह,प्रिया कुशवाहा,राकेश लकड़ा,महेंद्र सिंह ग्राम अनुज राजवाड़े टेकराम सिंह आदित्य प्रसाद यादव रनसाय टेकाम, दयानंद राजवाड़े विजेंद्र उपाध्याय शिवप्रसाद कश्यप  प्रेमदास गुप्ता जनार्दन टाण्डिया शशिभूषण साहू कमलेश मराबी बृजलाल सिंह  बोसप्रताप सिंह मुंजकुमार पात्रे नरेश गुप्ता हिरदास गुप्ता रमेश जाटवर दुलेश्वर प्रताप सिंह ईश्वर प्रताप सिंह   भृगुनाथ राम बिजय कुर्रे हजारी लाल ज्वाला प्रसाद धर्मेन्द्र दुबे अशोक साहू  सोहन सिंह   माधव सिंह परमेश्वर सिंह नंदकुमार सिंह राजाराम मराबी रहमान खान स सुशिल केरकेट्टा इंद्रपाल पटेल सुदीप शर्मा मयाती कच्छप सुमित्रा सिंह नीलिमा कुशवाह  पुप्पा पाठक  स्नेहलता  नीलम दास  अनीता साहू  कृतिमाला सिंह  संध्या दुबे निशा मेहता महेश्वर सिंह,उमाशंकर सिंह,गोपेश्वर साहू,शिवधारी सिंह,मनीलाल वेक तिलकधारी टोपेश्वर सिंह अमरजीत सोलंकी मनोज कुमार पटनवार हीरालाल रामकुमार कश्यप रोशन लाल साहू शुखनाथ सिंह,श्रीमती अनुगामी बड़ा स्वाति एक्का पुष्पा सिंह चंद्राहश खूटें और नंद किशोर साहू  जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों पंचायत शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाठक तथा आभार प्रदर्शन जिला सचिव चन्द्रविजय सिंह ने किया।
close