पद्मश्री बापट का मराठी युवा मंडल ने किया सम्मान…पुलिस कप्तान ने ..कहा–सामाजिक एकता में महाराषट्रीयन समाज का अहम योगदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मराठी युवा मंडल ने मंगलवार शाम पद्मश्री दामोदर गणेश बापट का नागरिक अभिनंदन किया । पारिजात कॉलोनी स्थित गजानन मंदिर परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पद्मश्री दामोदर गणेश बापट को अपने बीच पाकर मराठी समाज समेत सभी लोगों ने गौरवान्वित महसूस किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                चांपा स्थित कुष्ठ आश्रम के संस्थापक और संचालक दामोदर गणेश बापट को मराठी युवा मंडल ने सम्मानित किया।  सम्मान पत्र के साथ युवा मंडल की तरफ से कुष्ठ रोगियों के लिए दवाएं भी पद्मश्री बापट को भेंट की गई।l  कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉक्टर अखिलेश देवरस, रश्मि देवरस और युवा मंडल के अध्यक्ष विश्वेश ठाकरे ने दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान विख्यात तबला वादय राजेश महदोयकर और उनके 12 शिष्यों ने जबरदस्त जुगलबंदी पेश कर लोगों का दिल जीत लिया।

                     अभिनन्दन समारोह में बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने मराठी में संबोधन कर लोगों का जीत लिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद आरिफ शेख ने महाराष्ट्रीयन संस्कृति पर प्रकाश डाला। लोगो को मराठी में ही संबोधित किया। पुलिस कप्तान ने कहा कि महाराष्ट्रीयन समाज जहां भी रहता है समाज की एकता और समाज कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करता है।

                   मराठी युवा मंडल ने सम्मान पत्र के साथ शॉल श्रीफल से दोनों अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में महाराष्ट्रीयन परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कनक गोवर्धन और सचिन काले ने किया। कार्यक्रम के अंत में तबले की प्रस्तुति देने वाले बच्चों का स्मृति चिन्ह से  सम्मानित किया गया। संदीप चोपड़े, विवेक जोगलेकर, ज्योति होनप, मीनाक्षी वझलवार और अन्य लोगों ने भी बच्चों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम सफल बनाने में गजानन फड़के ,जयंत शिलेदार, मोहन होनप, रोहित बारगल, अतुल दांडेकर चंद्रशेखर विठालकर का विशेष योगदान रहा।

close