धरम ने कहा किसानों की आय होगी दोगुनी…मुढीपार में लगाएंगे सोलर पंप…योजनाओं का भरपूर उठाएं फायदा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—ग्राम सुराज अभियान के तहत सातवे दिन किसान कल्याण दिवस गांव मुढ़ीपार में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। किसानों को योजनाओं को जानकारी दी। उन्होेने बताया कि भारत सरकार की पहल पर पहली बार आयोजन किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिल्हा विकासखण्ड के बुढीपार में ग्राम सुराज अभियान के सातवें दिन किसान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने किसानों को संबोधित किया। शासन की योजनाओं की एक एक कर जानकारी दी। उन्होने बताया कि पहली बार भारत सरकार ने किसानों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयास से योजनाओं का लाभ जन जन पहुंचने भी लगा है।

                             कौशिक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आमदनी कैसे दुगना किया जाए। उत्पादन में कैसे वृद्धि हो। सरकार इस बात को लेकर सजग है। वर्तमान में कृषि उपज जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है। हमारे कृषको में किस बात की कमी है,किस चीज की जरूरत है। उत्पादन लागत किस प्रकार कम किया जाए इन तमाम प्रश्नों को लेकर कृषि अधिकरियो को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। धरमलाल ने कहा कि मिट्टी परीक्षण कर जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी लगातार सरकार के निर्देश पर किसानों के हित में काम कर रहे हैं। उन्नत खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देकर किसान को जागरूक किया जा रहा है।

                       धरमलाल कौशिक ने कहा कि वर्तमान में शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जा रहा है। खुशी हो रही है कि किसान योजनाओं का फायदा भी उठा रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार की सभी योजनाए किसानों की बेहतरी के लिए है। सभी योजनाओं का किसान ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। कौशिक ने अपने संबोधन में उपस्थित ग्रामीणों को शौचालय, उज्ज्वला गैस, सौभाग्य सुजला योजना, स्मार्ट कॉर्ड, प्रधान मंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्य मंत्री पेंशन योजना की जानकारी दी।

                        इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग ने गर्भवती माता को पौष्टिक आहार एवम शिशुओ को अन्नप्रासन कराया। कृषि विभाग ने सिचाई पम्प, स्प्रिंकलर और अन्य औजार वितरण किये। विद्युत विभाग ने एल ई डी बल्ब का वितरण किया। उपस्थित लोगों के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुढ़ीपार में सोलर पंप लगाने का एलान भी किया।

                                      कार्यक्रम में सांसद लखन लाल साहू सांसद,जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक, बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गोविंद यादव, सोमेश तिवारी, ब्रजभूषण वर्मा, दिनेश पांडे, राधेश्याम पटेल, वंदना जेंडरे, मोहन डोरिया, पेगन वर्मा, मनोज सिन्हा, मनोज वर्मा, कोमल सिंह, सुनील मलघानी, लव श्रीवास, पवन वर्मा समेत भाजपा नेता मौजूद थे।

इस दौरान जिला पंजायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी फरिहा सिद्दिकी एसडीएम विरेन्द्र लकड़ा, तहसीलदार अमित गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह,कृषि अधिकारी अहिरवार, आर के कश्यप  समेत बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

close