प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला ईकाई ने मनाया संकल्प दिवस

Shri Mi
5 Min Read

दुर्ग।प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ की नवगठित दुर्ग जिला कार्यकारिणी द्वारा शनिवार को संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। होटल वाणी में आयोजित इस आयोजन में दुर्ग जिला सहित प्रदेश के नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्व के माध्यम से समाज हित में नि:स्वार्थ भाव एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संकल्प दिवस के इस आयोजन में कंचादूर गौशाला के संचालक एवं भागतवताचार्य पं.मनोज पांडेय जी के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्षता संगठन के प्रांताध्यक्ष एस्ट्रो पं. योगेश तिवारी द्वारा की गई। दुर्ग जिला के सम्माननीय विप्रजनों एवं नव मनोनीत पदाधिकारियों के लिये आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ राजराजेश्वर भगवान परशुराम के पूजन से हुआ तत्पश्चात संगठन के प्रदेश महासचिव पं.संजय शुक्ला द्वारा मंच से उपस्थित सहयोगियों का परिचय कराया गया।

इस अवसर पर रायपुर जिला उपाध्यक्ष पं.अभिनव झा, कोषाध्यक्ष पं.रोशन शर्मा, नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुश्री पूजा शर्मा, प्रदेश समन्वयक एवं दुर्ग जिला प्रभारी पं.सजल तिवारी एवं प्रदेश सचिव डा.भावेश शुक्ला “पाराशर” द्वारा समाज एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने-अपने विचार प्रगट किये गये।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भागवताचार्य पं.मनोज पांडेय जी ने वर्तमान समय में वैदिक संस्कार को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के समस्त जिलों में संस्कृत एवं ब्राह्मणोंचित संस्कार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का सुझाव देते हुये अपने द्वारा यथासंभव सहयोग की इच्छा व्यक्त की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के प्रांताध्यक्ष एस्ट्रो पं. योगेश तिवारी जी ने स्पष्ट करते हुये कहा की प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ का अस्तित्व केवल उस समय तक ही है जब तक संगठन धरातल स्तर पर समाज को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करने के संकल्प में जुटा हुआ है क्योंकि सामाजिक संगठनों में पद, बैनर, पोस्टर या महत्व मिलने का कोई औचित्य नहीं है और इसी भावना को लेकर संगठन कार्य करता है।

स्वयं को प्रचारित करना ये सामाजिक नहीं बल्कि राजनैतिक विचारधारा का प्रदर्शन है अत: संगठन से जुड़ने वाले स्वजन केवल संगठन के प्रतीक चिन्ह में विराजित राजराजेश्वर भगवान परशुराम के जीवनचरित्र में स्वयं को समाहित मानकर केवल समाज हित को सर्वोपरि समझते हुये अपने दायित्व का निर्वाह करें।

दुर्ग जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष सम्माननीय पं.राजेन्द्र तिवारी  ने अपने प्रेरक संभाषण से जिले के समस्त विकासखंड एवं गांवों तथा दुर्ग शहर के सभी वार्डों में सामाजिक एकात्मता को सुदृढ़ करने हेतु संगठनात्मक विस्तार करने के प्रयास की विशेष आवश्यकता बताई।

आयोजन में विशेष कार्यप्रभार के अंतर्गत संगठन के प्रांताध्यक्ष एस्ट्रो पं. योगेश तिवारी द्वारा भागवताचार्य पं.मनोज पांडेय को विप्र जागरण प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में अतिरिक्त संगठन विस्तार के अंतर्गत पं.शरद शुक्ला को विप्र जागरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती दीपाली पांडेय को नगर नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रसार प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया है।

दुर्ग जिला में किसी विप्र संगठन द्वारा पहली बार हुये इस संकल्प दिवस को सफल बनाने में संगठन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पं.तामेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्राह्मणत्व रक्षार्थ एवं समाज हित के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के ‌प्रदेश महासचिव पं.संजय शुक्ला द्वारा मंच संचालन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती ममता तिवारी,  प्रभा शर्मा, श्रीमती मीरा शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती छवि शर्मा, श्रीमती अनुरमा शुक्ला, श्रीमती लता शर्मा, श्रीमती आरती शुक्ला, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती भारती तिवारी, श्रीमती शची पांडे, श्रीमती करुणा शर्मा, कुमारी सोनम तिवारी, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमती अहिल्याबाई शर्मा, श्रीमती दीपाली पांडेय, श्रीमती रानी उपाध्याय, पं.संतोष उपाध्याय, पं.राजेंद्र तिवारी, पं.चंद्रप्रकाश तिवारी, पं.नरेंद्र तिवारी, पं.तोषानन्द शुक्ला, सचिव पं.आलोक शर्मा, पं. सुनील शर्मा, पं. चंद्रप्रकाश तिवारी, पं. रिंकू पांडे, पं.फणेन्द्र द्विवेदी, पं.मयंक शर्मा, सचिव, पं.सचिन द्विवेदी, पं.जुगलकिशोर तिवारी, पं.गौरव शुक्ला, पं. लक्ष्मीकांत जोशी, पं. महेश शर्मा, पं.रोमन पांडेय, पं.संजीव चौबे, पं.प्रांजल शुक्ला, पं. युगलकिशोर दुबे, पं.दीपक पांडेय, पं.राजेश तिवारी, पी.के.शर्मा, बी.बी.उपाध्याय, पं.सोम शर्मा, पं.सतीश कुमार पांडेय, पं.राजेन्द्र कुमार शर्मा, पं.गौरव शुक्ला, पं.देवेश शर्मा, पं.संजय तिवारी, पं.पवन तिवारी सहित दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक जन उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला ने दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close