पत्थरगड़ी मामले की जांच करेगी 10 सदस्यीय टीम…समिति सदस्य लेंगे विकास कार्यों जायजा..सुप्रीमों देंगे रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पत्थरगड़ी मामले में जांच के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस पार्टी जांच समिति का गठन किया है। समिति रायगढ़ जिले के बगीचा जाकर मामले की जांच पड़ताल करेगी। जोगी कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम जांच पड़ताल के दौरान ग्रामवासियों और प्रशासन से भी चर्चा करेगी। इसके अलावा पिछले 14 सालों में भाजपा सरकार की विकास कार्यों की भी समीक्षा करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          पूर्व मुख्यमंत्री अजीत ने पत्थरगड़ी मामले में जांच के लिए पार्टी की 10 सदस्यीय टीम का एलान किया है। दस सदस्यीय टीम रायग़ढ़ के बगीचा जाकर सम्पूर्ण मामले की जांच पड़ताल करेगी। टीम के सदस्य स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में पिछले 14 सालों का विकास का लेखा जोखा भी तैयार करेंगे।

        जांच पड़ताल के बाद दस सदस्यीय टीम रिपोर्ट तैयार कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सामने पेश करेंगे। जोगी जनता कांग्रेस पार्टी कार्याल से जारी प्रेस नोट के अनुसार टीम का अध्यक्ष गुंडरदेही विधायक राजेन्द्र राय होंगे। इसके अलावा समिति में पूर्व विधायक गुलाब सिंह,सरगुजा संभाग के पूर्व आयुक्त आईएएस एम.एस पैकरा,सेवा निबृत्त आईएफएस अब्राहिम तिर्की, राजेश सिसोदिया,सुक्कू यादव, अधिवक्ता संजय अम्बष्ट,हंसराज अग्रवाल,ललिता तिर्की,इरफान सिद्दिकी सदस्य होंगे।

,                    दस सदस्यीय जांच टीम 4 मई को दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस से रवाना होगी। पांच मई को सुबह अंबिकापुर पहुंंचेगी। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस से अम्बिकापुर और रायगढ़ जिला पदाधिकारियों के साथ बगीचा के लिए टीम रवाना होगी।

close