विकास यात्रा पर होगी संभागीय बैठक..दिग्गज नेता करेंगे मार्गदर्शन..केन्द्रीय मंत्री भी करेंगे शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर संभागीय बैठक 6 मई को होगी। बैठक का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर प्रताप चौक में किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि बैठक में नेताओं का मार्गदर्शन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी और मंत्री राजेश मूणत, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान भी बैठक को संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कार्यक्रम में सांसद लखनलाल साहू, डाॅ.बंशीलाल महतो, कमला पाटले, विकास यात्रा के सह प्रभारी रामप्रताप सिंह, सुभाष राव, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, बिलासपुर संभाग के विकास प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, नारायण चंदेल भी मौजूद रहेंगे।

            संभागीय बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ जिले के सांसद मंत्रीगण विधायकगण निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के संभागीय संगठन प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर सभापति नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्षों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

close