बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की संभागस्तरीय बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर 3 अगस्त सोमवार को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक व रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर एवं रायगढ़ जिले में निवासरत् राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ सहित, सांसद, विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महामंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्यगण, जिला प्रशिक्षण संयोजक सहसंयोजक, महासम्पर्क अभियान के प्रमुख सहप्रमुख, जिला सदस्यता प्रभारी सहप्रभारी शामिल होंगे।
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश सहमहामंत्री संगठन पवन साय, सांसद लखनलाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल, तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व मंत्री डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।