पकड़ा गया बिलासपुर का ईनामी सट्टा किंग..पुलिस की बड़ी कार्रवाई…9 लाख 43 हजार बरामद..करोड़ों की सट्टा पट्टी जब्त

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—आईजी और पुलिस कप्तान की कार्रवाई का असर सटोरियों पर भारी पड़ रहा है। बिलासपुर पुलिस की आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने ईनामी खाईवाल सट्टा किंग को धर दबोचा है। अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में बिलासपुर पुलिस टीम ने सात सटोरियों को आईपीएल पर सट्टा खिलाते धर दबोचा है। पकड़े गए सटोरियों में सट्टा किंग किशन बजाज भी पुलिस के हाथ लगा है। मालूम हो कि पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख न किशन बजाज और उसके बेटे पर 10-10 हजार रूपए ईनाम का एलान किया है। पुलिस को बड़ी कार्रवाई में 9 लाख 43 हजार से अधिक रकम के अलावा24 मोबाईल,एक लैपटाप समेत पेनड्राइव, तीन कैलकुलेटर और एक करोड़ की सट्टी मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      पुलिस कप्तान के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ एक बार फिर बिलासपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर एक करोड़ की सट्टा पट्टी बरामद किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 9 लाख 43 हजार रूपए नगद भी मिले हैं। आईपीएल सटोरियों के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई में ईनामी सटोरिया भी गिरफ्तार हुआ है।

           आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वालों और पट्टी काटने वालों के खिलाफ पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख के निर्देश पर ब़डी कार्रवाई की है। एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर,सिविल लाइन डीएसपी नसर सिद्धिकी और क्राइम ब्रांच डीएसपी राय की अगुवाई में पुलिस ने सरकण्डा थाना क्षेत्र के कल्याण बाग में धावा बोलकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

             बिलासागुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीज चन्द्राकर और नसर सिद्धिकी ने बताया कि पुलिस कप्तान को मुखबिर से जानकारी मिली कि सट्टा किंग किशन बजाज अपने बेटे साथ नासिक महाराष्ट्र में छिपकर सट्टा खिलाने की योजना बना रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक नासिक से संपर्क किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नासिक जाकर किशन बजाज, उसके बेटे विक्की ऊर्फ नारायण दास और बब्बू ऊर्फ मुरली लोकवानी को  पकडा गया। चूंकि मामला आरोपियों के खिलाफ तारबाहर थाना में दर्ज था। आरोपियों को मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया।

                       कुछ दिनों बाद मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सरकंडा स्थित कल्याण बाग में जुआ खिला रहे हैं। बीती रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठिकाने पर धावा बोला। मौके से किशन बजाज,बब्बू ऊर्फ मुरली लोकवानी,संजय कुमार कृष्णानी,शिवकुमार साहू,विक्की ऊर्फ नारायण दास नागवानी,आकाश शर्मा,और विजय बजाज को पकड़ा ।

         नीरज चन्द्राकर ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान ठिकाने से पुलिस को एक करोड़ का सट्टा पट्टी मिला है। इसके अलावा 9 लाख 43 हजार रूपए से अधिक नगद बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक लैपटाप,पेन ड्राइव,कैलकुलेटर समेत 24 नग मोबाइल जब्त किया है।

            नीरज चन्द्राकर और नसर सिद्धिकी ने बताया कि किशन बजाज,राजा बजाज और बब्बु लम्बे समय सट्टा पट्टी काटने का कारोबार करते हैं। तीनों अपने साथियों के माध्यम से सट्टा खिलवाते भी हैं। पूछताछ के दौरान किशन ने बताया है कि भाटापारा में किसी को कमीशन भी देते हैं। पूछताछ और जानकारी के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों के बैंक खाते को बंद करवा दिया गया है।

                  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई में क्राईम ब्रांच सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य,प्रधान आरक्षक धनेश साहू,अशोक चौरसिया,अशोक मिश्रा,विनोद यादव,अनिल साहू,आरक्षक विरेन्द्र साहू,धर्मेन्द्र साहू,राहुल जगत,बलबीर सिंह,विकास यादव,कमल साहू,विजय पाण्डेय ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में शामिल हुए।

आरोपियों के नाम और पता

           किशन चन्द्र बजाज पिता गोधूमल बजाज उम्र 55 साल गार्डन सिटी मोपका  का रहने वाला है। बब्बू ऊर्फ मुरली लोकवानी पिता अशोक कुमार लोकवानी उम्र 36 साल अज्ञेय नगर में रहता है। सजय कुमार पिता स्वर्गीय मुरलीधर उम्र 38 साल सुभाष नगर शांतिनगर रायपुर निवासी है। शिवकुमार साहू पिता छेदीलाल साहू उम्र 34 साल तिफरा में रहता है। विक्की ऊर्फ नारायण दास पिता स्वर्गीय माधवदास नागवानी उम्र 38 साल गार्डन सिटी निवासी है। आकाश शर्मा पिता प्रभात शर्मा उम्र 23 साल चांटपारा बृहस्पतिबाजार में रहता है। विजय बजाज पिता नारायण दास बजाज उम्र 36 साल सिंधी कालोनी दुर्गा मदिर के पास रहता है।

close