CG Board 10th Result-बिलासपुर का अनुराग दुबे मेरिट मे तीसरे नंबर,माता-पिता को दिया श्रेय,कहा-इंजीनियर बनूँगा

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिये गए।स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने परीक्षा परिणाम जारी किए।10वी बोर्ड मे बिलासपुर के अनुराग दुबे ने मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है।अनुराग ने ड्रीमलैंड स्कूल,बिलासपुर से अपनी 10वी की पढ़ाई की है।अनुराग दुबे की मां नीलिमा दुबे हाउसवाइफ है, जबकि पिता शिव कुमार दुबे एयरसेल के कर्मचारी है।अनुराग दुबे मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान 97.6 7% के साथ हासिल किया है।अनुराग की माँ ने बताया कि अनुराग बचपन से मेधावी थे।अनुराग का बड़ा भाई वैभव दुबे भी मेधावी हैं। वैभव वर्तमान में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। माता पिता के साथ खुश नजर आ रहे अनुराग दुबे ने बताया कि 6 घंटे स्कूल की पढ़ाई के बाद 2 घंटे घर में पढ़ाई करता था 2 घंटे ट्यूशन जाता था और 1 घंटे सभी पढ़ाई का रिवीजन करता था।रिज़ल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स www.results.cg.nic.in या www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

अनुराग ने सीजीवाल को बताया कि उसे खेल में इन्टरेस्ट है उन्हे क्रिकेट अच्छा लगता है। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।अनुराग कि माँ ने कहा कि अनुराग जो चाहेगा उसे पूरा करेंगे। अनुराग ने सीजीवाल को बताया कि वह अपना आदर्श अपने माता पिता के अलावा भाई को मानता है।भाई को देख कर इंजीनियर बनने की चाहत उसे हुई।अनुराग ने अपने शिक्षकों को भी अपनी सफलता के लिए जिम्मेदार बताया।अपनी सफलता पर खुश अनुराग ने कहा यदि सच्चे मन से लगन और दृढ़ता के साथ प्रयास करे तो सफलता जरूर मिलती है इस सफलता में माता-पिता और परिवार का योगदान अहम होता है।

2018 की हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा (दसवीं बोर्ड) में तीन लाख 81 हजार 737 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 68.04 प्रतिशत रहा। इनमें 69.44 प्रतिशत बालिकाओं तथा 66.42 प्रतिशत बालकों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा (बारहवीं बोर्ड) में दो लाख 70 हजार 043 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.40 और उत्तीर्ण बालकों का प्रतिशत 74.45 रहा।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close