चम्पारण में भाजपा कार्यकर्ताओं का लगेगा कुम्भ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

??????????

Join Our WhatsApp Group Join Now

           बिलासपुर— जिला भाजपा कार्यालय में आज भाजपा संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित बैठक में संभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में महासम्पर्क अभियान को गति देने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशों को अक्षरसः पालन करने का निर्णय लिया गया।

             बैठक में महासम्पर्क अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पांच संसदीय टीम का गठन करने का निर्णय लिया गया है। भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि चम्पारण में चार और पांच अगस्त को प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के बाद जिला और मण्डल स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                   कौशिक ने बताया कि 4 और 5 अगस्त 2015 को चम्पारण रायपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में संभाग के समस्त मंत्री, विधायक, सांसद, राष्ट्रीय सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महांमत्री अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। चम्पारण प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठानात्मक विषयों पर जानकारी देने के साथ ही मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

                  संभागीय बैठक में खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहिले संसदीय संचिव तोखन साहू लखन देवांगन प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री पूजा विधानी, पूर्व महापौर कोरबा योगेश लांबा, कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन गर्ग जांजगीर भाजपा महामंत्री प्रशांत ठाकुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के चैयरमैन देवेन्द्र पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री रजनीश सिंह और घनश्याम कौशिक, पूर्व विधायक मस्तूरी ड़ॉ.कृष्ण मूर्ति बांधी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

                     चार और पांच अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की चम्पारण में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में केन्द्रीय पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.अनिल जैन, मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह समेत अन्य केन्द्रीय पदाधिकारी होंगे। प्रदेश के लगभग 150 पदाधिकारियों की प्रशिक्षण वर्ग जिसमें भाजपा के इतिहास और छत्तीसगढ़ की विरासत पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की आज तक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। शिविर में मंडल जिला और प्रांतीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने समेत कुल 10 बिन्दुओं पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने बिलासपुर जिले से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, राजू सिंह क्षत्री पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, सांसद लखन साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा वर्मा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव आर.विभा राव प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पूजा विधानी, समेत 11 सदस्य और पदाधिकारी चार अगस्त को चम्पारण जांएगे।

close