रायपुर में शिक्षाकर्मियों की महापंचायत…अकेले कांकेर से आएंगे 6 हजार शिक्षक..प्रशासनिक खेमें में हलचल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर—संविलियन की मांग को लेकर एक बार फिर प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी एकजुट हो गये हैं। शिक्षक मोर्चा नेता हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि कांकेर जिले से 6000 से अधिक शिक्षाकर्मी महापंचायत में शामिल होंगे। शिक्षाकर्मी मोर्चा प्रदेश उप संचालक हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि इसकी जानकारी कांकेर और रायपुर जिला प्रशासन को बैठक के दौरान दी गयी है।  रायपुर जिला प्रशासन ने शिक्षाकर्मियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        शिक्षाकर्मी संंघ के प्रदेश उप संचालक हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि रायपुर महापंचायत सम्मेलन में कांकेर जिला से करीब 6 हजार से अधिक शिक्षाकर्मी शामिल होंगे। महापंचायत सम्मेलन का आयोजन 11 मई को किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा शिक्षाकर्मी भाग लेंगे। हेमेन्द्र साहसी के अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के साथ शिक्षाकर्मी पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में रापपुर जिला प्रशासन को महापंचायत सम्मेलन के बारे में बताया गया।

                                      हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि रायपुर जिला प्रशासन  के साथ बैठक में शिक्षाकर्मियों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं और मांगो को हमेशा की तरह एक बार फिर रखा गया।  प्रशासन ने शिक्षाकर्मियों को महापंचायत के लिए रायपुर स्थित बुढ़ापारा स्थित मैदान का उपयोग करने को कहा है।  बैठक में कलेक्टर ओपी चौधरी के अलावा, एसपी अमरेश मिश्रा और शिक्षक पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे।

              अधिकारियों ने शिक्षाकर्मियों से कहा कि यातायात और कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शासन भी शिक्षाकर्मियों का सहयोग करेगा। समस्त मोर्चा संचालक और प्रदेश उपसंचालक हेमेन्द्र साहसी, वजीद खान जिला संचालक स्वदेश शुक्ला समेत समस्त जिला विकासखंड संकुल संचालकों ने सभी शिक्षाकर्मीयों से अपील की है कि जिले के समस्त शिक्षाकर्मी साथी निश्चित होकर अपने संविलियन प्राप्ति यज्ञ, महापंचायत में सम्मलित होने के लिए रायपुर धरना स्थल बूढ़ातालाब में 11 मई को पहुंचे।

close