कांग्रेस नेताओं ने भी किया पौधरोपण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150803-WA0002बिलासपुर— सरकंडा स्थित विजयापुरम में कांग्रेसियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों कों हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  विजयापुरम में कांग्रेसियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव और संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि पौधे जीवन का अहम हिस्सा हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। बावजूद इसके हम अपनी जिम्मेदारियों से कहीं ना कहीं भाग रहे हैं। अब हमें गंभीर होना होगा। लगातार बढ़ते प्रदूषण ने हमें शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार किया है। एक पौधा यदि हम अपने लोगों के नाम रोपते हुए उसका पालन पोषण करें तो चार पीढ़ियों को इसका फायदा मिलेगा।

                                                पौधरोपण अभियान में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेनद्र बोलर, नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष बसंत शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पेंड़ है तो जीवन है। इसको अब बहुत गंभीरता से समझने की जरूरत हैं। उपस्थित सभी कांग्रेसी नेताओं और स्थानीय लोगों ने संकल्प लिया कि अब हम ना केवल पौधे लगाएंगे बल्कि पौधे को पेड़ बनाकर भी दिखाएंगे

close