राहुल गांधी का दौरा…कांग्रेसियों ने बांट लिया काम धाम…नेताओं ने दी सबको अलग अलग जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—ज़िला और शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में बैठक लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का मास्टर चार्ट तैयार कर लिया है।बैठक में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र  बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष  विजय केशरवानी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      इस दौरान ,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस ,पार्षद दल,एस सी प्रकोष्ठ,सेवा दल,एन एस यू आई ,समेत सभी सहयोगी इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बैठक में कार्य विभाजन कर वरिष्ठ नेताओं ने सबको अलग अलग जिम्मेदारियां दी।

                                 बैठक के दौरान भोजन, बैनर,गेट,पार्किंग, पानी व्यवस्था को लेकर जरूरी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया। शिविर में भाग लेने वालों कार्यकर्ताओ को आई कार्ड वितरण की जिम्मेदारी दी गयी।

                कांग्रेस नेताओं ने बताया कि तैयारियों को लेकर 12 मई को कांग्रेस भवन में अलग अलग संगठनों के साथ बैठक होगी। सुबह 11 से 12  बजे तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक की बैठक ,अध्यक्ष तैय्यब हुसैन लेंगे। ब्लाक 2 की बैठक दोपहर 2 से 3 बजे,के बीच विनोद साहू की अगुवाई में होगी। शाम शाम 3 से 4.00 बजे तक महिला शहर कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष सीमा पांडेय लेंगी ।

                                                महिला कांग्रेस कमेटी  ग्रामीण बैठक शाम 4 से 5  बजे की बीच होने वाली बैठक की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की होगी।

             आज की बैठक में  पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाऊड,पंकज सिंह,शेख गफ्फार,अशोक अग्रवाल,विजय पांडेय,रविन्द्र सिंह,शेख नजीरुद्दीन,चन्द्र प्रकाश बाजपाई,शेखर मुदलियार,वाणी राव, अभय नारायण राय,ऋषि पांडेय,देवेंद्र सिंह,सिद्धांशु मिश्रा,अरविंद शुक्ला,जसबीर गुम्बर,तरु तिवारी,सीमा पांडेय,सीमा सोनी,कांता सिन्हा,आमना खान,सुबोध केशरी,प्रमोद नायक,जयंत मनहर,मोह अफिज़,अखिलेश बाजपाई,जहुर अली,सुभाष ठाकुर,नवल सोनी,बद्री यादव,अर्जुन सिंह,अजय मल्लू,आशीष गोयल,यतीश गोयल,अशोक शुक्ला,साखन दर्र्वे समते बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Share This Article
close