शिक्षाकर्मियों का संविलियनगड़ी…बताया…सरकार की करेंगे पोल खोल..बैैनर पोस्टर से जन-जन को देंगे जानकारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— चिलचिलाती धूम में 11 मई को रायपुर स्थित बूढातालाब मैदान में शिक्षाकर्मियों ने संविलियन की माग को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। शिक्षाकर्मियों के दावों पर विश्वास किया जाए तो करीब 60 हजार लोगों ने महापंचायत में भाग लिया। जबकि इस बीच लोगों ने शिक्षाकर्मियों के आंदोलन और प्रदर्सन के खिलाफ जमकर दुष्प्रचार भी किया। बावजूद  इसके शिक्षाकर्मियों के मनोबल को कोई डिगा नहीं सका। यह बातेंं शिक्षाकर्मी संचालकोंं ने पत्रकारों से कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  संचालकों ने बताया कि शिक्षाकर्मियों को सरकार से संविलियन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। संविलियन पर हमारा मौलिक अधिकार है। इसके लिए सरकार को अब ज्यादा मोहलत नहीं दे सकते हैं। राज्य के समस्त शिक्षाकर्मी शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के साथ हैं। सभी प्रयासों से संविलियन को हर हालत में हासिल किया जाएगा।

                     मोर्चा संचालकों ने  शिक्षाकर्मियों के हितों के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए बताया कि संविलियन के लिए सार्थक परिणाम तक संघर्ष किया जाएगा।

            शिक्षाकर्मी संचालकों न महापंचायत को सफल बनाने के लिए शिक्षाकर्मियों के अलावा जिला, पुलिस, स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार जाहिर किया है। साथ मीडिया की भूमिका की सराहना की है।

                   शिक्षक मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि महापंचायत के अंतिम और निर्णायक  दौर में मौसम ने साथ नहीं दिया। जिसके कारण मोर्चा संगठन का निर्णय लोगों तक नहीं पहुंच सका है। महापंचायत के निर्णय का क्रियान्वयन एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी है।

      मोर्चा के प्रांतीय संचालकों ने बताया कि समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन ही हमारी समस्याओं का स्थाई  समाधान है। संविलियन से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।  मोर्चा की सहभागिता के बिना होने वाले किसी भी सम्मेलन से उनका कोई संबंध नहीं होगा। 26 मई 2018 को राज्य की समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में  संविलियन संकल्प दिवस मनाया जाएगा,। संकल्प की जानकारी समय पर सबके पास पहुच जाएगा। सफल लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

                           मोर्चा शिक्षक संचालक  वीरेंद्र दुबे , संजय शर्मा, केदार जैन, चंद्रदेव राय, विकास राजपूत ने बताया कि संविलियन संकल्प दिवस* की तैयारी के रूप में विभिन्न गतिविधियां लगातार होंगी। इनमें सेल्फी विद फैमिली, सेल्फी विद कम्युनिटी,सेल्फी विद स्टूडेंट, विधानसभा वार आंकड़ों का संकलन, संविलियनगड़ी प्रमुख हैं।

                                    संविलियनगड़ी में गतिविधियां का क्रियान्वयन दो तरह से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में गड़ी का अर्थ मित्र या सखा होता है। हम संविलियन के लिए नए मित्र भी बनाएंगे। उन्हें संविलियन की मांग की सार्थकता और सरकार की अब तक की विफलता से अवगत कराएंगे। अपने सभी प्रयासों के साथ उन्हें जोड़ेंगे। इसके लिए सेल्फी विथ फ्रेंड्स अभियान भी चलाएंगे।

                       संचालकों ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि गड़ी का अर्थ गाड़ना भी होता है। हम सरकार के वादों, दावों संकल्पों और घोषणाओं का जिनका अब तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। इसकी जानकारी जन जन तक बैनर-पोस्टर और अन्य विभिन्न माध्यमों से जनता तक पहुंचाएगे।

close