एक एक बिन्दु पर पुनिया की चर्चा…कांग्रेस नेताओं को कहा….व्यवस्था पर रखें पैनी नजर…भूपेश ने भी दिया टिप्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रदेश काँग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने बहतराई स्टेडिय़म का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भी स्टेडियम का जायजा लिया। स्टेडियम निरीक्षण के दौरान पुनिया और बघेल ने जिला कांग्रेस नेताओ और प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बैठक व्यवस्था को लेकर उन्होने जरूरी टिप्स भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और भूपेश बघेल ने स्टेडियम निरीक्षण के दौरान विधानसभा वार सीटिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंतन मनन किया। पग पग पर होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के साथ प्रदेश महामन्त्री अटल श्रीवास्तव समेत जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस भी इस दौरान उपस्थित थे।

       पदाधिकारियों के साथ पुनिया और बघेल ने राहुल गाधी के आगमन और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने हेतु प्रत्येक बिंदुओं पर इत्मीनान से चर्चा की।

                   पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.शिव डहरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ चंद्रकार, अटल श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव महेश दुबे,जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी,विनोद साहू तैयब हुसेन महामन्त्री राकेश सिंह सिद्धासु मिश्र अरविंद शुक्ला दीपांशु श्रीवास्तव उमेश मौर्य भी उपस्तिथ थे

 

close