कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकारा…अमर अग्रवाल ने कहा सदमें में राहुल की पार्टी…भाजपा बनाएगी सरकार…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि देश में भाजपा और प्रधानमंत्री की लहर चल रही है। कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी उभकर सामने आयी है। परिणाम से समझा जा सकता है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस सरकार से थक चुकी थी। जनता ने भाजपा के पक्ष में बहुमत दिया है। कर्नाटक सरकार बनने के बाद मात्र तीन से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार सिमट कर रह जाएगी। मोदी और शाह की आंधी जल्द ही बिलासपुर समेत प्रदेश में भी देखने को मिलेगी। आधी में विकास खोजने वालों को खोजने निकलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री का जल्द ही कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम से साबित हो चुका है कि जनता कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहती है। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी येदियुरप्पा की अगुवाई में सरकार बनाएगी। चुनाव के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आयी है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की संगठनात्मक कुशलता के दम पर कर्नाटक में कांग्रेस को जनता ने किनारे कर दिया है। चुनाव में सबसे अधिक सीट से जितवाकर जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। जल्द ही राज्यपाल के निमंत्रण पर येदियुरप्पा भाजपा की सरकार बनाएंगे।

                         अमर ने बताया कि कर्नाटक में विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा गया। धर्म की राजनीति करने वालों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान ,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत देश  में बीजेपी की सरकार होगी। कांग्रेसजन विकास आधारित प्रौद्योगिकी के नूतन युग मे लालटेन से खुद के नेता और नीति को ढूढते रह जाएंगे। कर्नाटक की जनता जनार्दन के भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई ,जनादेश के लिए हार्दिक अभिनदंन। अमर ने कहा कि परिणाम आने के बाद कांग्रेसी सदमें में हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा विकास की आंधी

                     कर्नाटक परिणाम आने के बाद बिलासुपर भरातीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में मोदी की योजनाओं की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल,रामदेव कुमावत,रजनीश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के  संगठनात्मक प्रयास से कर्नाटक से भी कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। जीत ने धर्म,सम्प्रदाय,जाति के नाम देश को बांटने वालो को करारा जवाब मिल गया है। कर्नाटक सरकार ने जिन मुद्दों पर वोट किया उसके केन्द्र में विकास है। जल्द ही कांग्रेसियों को प्रदेश में कोई याद करने वाला भी नहीं मिलेगा।

Share This Article
close