कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल का जोगी पार्टी पर निशाना…प्रशासन से पूछा अपंजीकृत पार्टी को मैदान देना उचित? ..SPG सुरक्षा को चुनौती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर के साथ एडिश्नल कलेक्टर उइके से मुलाकात अपंजीकृत पार्टी को सभा के लिए मैदान देने का लिखित विरोध किया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एडिश्नल कलेक्टर को लिखित में शिकायत के साथ सवाल किया है कि पेन्ड्रा में राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के सभा के दिन पेन्ड्रा में अपंजीकृत पार्टी को सभा के लिए मैदान देना कितना उचित है।
               जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल एडिश्नल कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पेेन्ड्रा में 17 मई को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की आमसभा है। आमसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन को अच्छी तरह से मालूम है कि राहुल गाधी को एसपीजी सुरक्षा हासिल है। सुरक्षा के मद्देनज़र किसी अन्य बड़े कार्यक्रम को अनुमित दिया जाना उचित नहीं है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने अपंजीकृत पार्टी को आमसभा के लिए अनुमति दिया।
                    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अपंजीकृत पार्टी के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर रोज धमकियाँ दे रहे हैं। सोशल मीडिया में भी अनर्गल बातें सामने आ रही है। स्थानीय अधिकारी भी सहयोग नही कर रहे है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपंजीकृत पार्टी को सरकार और अधिकारी बी टीम मानकर मदद कर रही है। सवाल उठता है कि जब राहुल गांधी को एसपीजी हासिल है। सुरक्षा की नजर से क्षेत्र में अन्य किसी राजनैतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी।
एडिश्नल कलेक्टर से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नाजुरुद्दीन, कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,धर्मेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र गंगोत्री, अखिलेश बाजपेयी, बद्री यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।
16 मई को विशेष बैठक
     जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक 16 मई को दोपहर 3.30 बजे कांग्रेस भवन में होगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 18 मई को बिलासपुर कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। बैठक में सांसद, पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,पार्षद दल ,महिला कांग्रेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक और दो के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलवा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, एस सी,प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,एनएसयूआई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,इंटक,सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल होंगे।
                       ऋषि पाण्डेय ने बताया कि पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को साथ में वोटर आईडी ,लाने के लिए कहा गया है। इसका इस्तेमाल राहुल गाधी के कार्यक्रम में प्रवेश पत्र बनाने में किया जाएगा। पाण्डेय के अनसुार 16 मई को दोपहर 12  बजे वरिष्ठ कांग्रेसी सैय्यद ज़फर अली अपनी टीम के साथ कांग्रेस भवन में बैठेंगे । कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक लोग वोटर आई डी और दो फोटो देकर प्रवेश पत्र बनवा सकते है।
Share This Article
close