पुलिस कप्तान ने लिया कोटमी कार्यक्रम स्थल का जायजा..दिया दिशा निर्देश…सीटिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिफ शेख कोटमी पहुंचकर मंच मैदान और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। कोटमी स्थित सभी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने पुलिस कप्तान आरिफ शेख को दी। एसपीजी टीम ने भी कोटमी और आस पास के क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस कप्तान और एसपीजी टीम ने व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कोटमी में 17 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी वनवासी और किसानों की आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा के ठीक तीन पहले एसपीजी की टीम बिलासपुर पहुंच चुकी है। एक दिन पहले बहतराई स्थित स्टेडियम का जायजा लिया। आज पुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकािरियों के साथ कोटमी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

                            कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने डोम और सुरक्षा के लिहाज से बनाए जा रहे बेरिकेट्स को लेकर कुछ दिशा निर्देश दिए हैं। उनका पालन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस कप्तान ने जनता व्हीआईपी और पत्रकारों की सीटिंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। चर्चा के दौारन उन्होने व्यवस्था को बेहतर बताया। पुलिस कप्तान ने क्षेत्र के चप्पे चप्पे का निरीक्षण कर सुरक्षा को संतोषप्रद कहा ।

                                                               शैलेश ने बताया कि इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, चुनाव स्टेयरिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत प्रदेश के अन्य कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। शैलेश के अनुसार समय से पहले कार्यक्रम स्थल को तैयार कर लिया जाएगा।

Share This Article
close