व्हीके गोयल होंगे माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव,आदेश जारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।शुक्रवार को राज्य शासन ने अधिकारियो की नई पदस्थापना आदेश जारी किये है।जारी आदेश के तहत सुधीर कुमार अग्रवाल सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर को प्रोफेसर व्ही के गोयल प्राचार्य डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज भिलाई 3 जिला दुर्ग द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर का प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के प्रभाव से मुक्त करते हुए उन्हें संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही प्रोफेसर व्ही के गोयल,प्राचार्य खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज भिलाई 3 जिला दुर्ग की सेवाएं उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर स्कूल शिक्षा विभाग में लेते हुए तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उन्हें सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के पद पर पदस्थ किया जाता है। यह आदेश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन नया रायपुर से जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close