जमकर बरसे गोपाल राय..कहा-हीरा उगलने वाली धरती को भाजपा ने किया कंगाल..हीरे जैसे लोगों का हो रहा शोषण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–-गुरूनानक स्कूल मैदान में दिल्ली सरकार श्रम मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश सरकार,कांग्रेस और जोगी कांग्रेस को एक साथ ललकारा है। गोपाल राय ने कहा कि हीरा,लोहा,कोयला की धरती को तीनों लोगों ने लूटा है। हीरा की धरती पर हीरे जैसी जनता को भारतीय जनता पार्टी सरकार पिछले 15 सालों से ठग रही है। भारतीय जनता पार्टी को केवल आम आदमी की पार्टी ही हरा सकती है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों युवाओं,आदिवासियों को न्याय मिलेगा। गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस में अब ताकत नहीं बची है। जब संगठित होने के बाद भी भाजपा को चुनौती नही दे सके। अब तो कांग्रेस पार्टी से जोगी कांग्रेस जन्म हो गया है। जाहिर सी बात है कि अब आम आदमी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

Read More-जोगी बोले- इस चुनाव में स्थापित होगा छत्तीसगढ़िया राज

गुरूनानक स्कूल में करीब 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गोपाल राय ने कहा कि कभी बिलासपुर में मात्र 65 कार्यकर्ताओं को एक छोटे कमरे में संबोधित किया था। आज हमारा परिवार बहुत बड़ा हो गयी है। जनता का विश्वास भाजपा कांग्रेस से खत्म हो चुका है। लोगों की उम्मीद भरी आंखे अब आम आदमी पर टिकी है। हम जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे। आदिवासियों की जल जंगल जमीन पर पूंजीपतियों का कब्जा नहीं होने देंगे। मनरेगा मजदूरों को न्याय मिलेगा। सरकार बनने के बाद किसानों को 2500 हजार धान का समर्थन मूल्य दिया जाएगा।बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प कार्यक्रम को अपने संबोधन में गोपाल राय ने उग्र तेवर दिखाया। कांग्रेस पार्टी खण्ड खण्ड हो चुकी है। अब आम आदमी ही एकजुट होकर सरकार को उखाड़ फेंकेगी। क्योंक आज प्रदेश का आम आदमी मुर्गा के लिए बल्कि परिवर्तन के लिए खड़ा है। पिछले पन्द्रह साल से जनता भाजपा सरकार की गुण्डागर्दी से तंग आ चुकी है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। किसानों को शोषण किया जा रहा है

Read More-शिक्षा कर्मियों में बढ़ रहा असंतोष….. कमेटी की रिपोर्ट में हो रही देरी….. 26 मई के संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

गोपाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में ना तो हीरे की खदान है.ना ही लोहा या बाक्साइट की माइन्स है। कोयला भी नहीं है। वहां बिजली का भी उत्पादन नहीं होता।लेकिन सब कुछ छत्तीसगढ़ में है। अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने आज दिल्ली को हर क्षेत्र में बेहतर बना दिया है। कल तक लोग केजरी वाल को भगोड़ा कहा करते थे। लेकिन केजरीवाल ने ऐसा हथौड़ा मारा कि लोगों की जुबान बंद हो गयी।गोपाल ने कहा कि जब मोदी की आंधी चरम पर थी। तब दिल्ली की जनता ने 70 में से 67 विधायकों को जिताया। मोदी की आंधी नहीं चल रही है। मोदी खौफ पैदा कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी और उसके कार्यकर्ताओं के सामने मोदी का खौफ नहीं चलता है। जल्द ही मोदी का भ्रम टुट जाएगा जब प्रदेश में भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। गोपाल राय ने अपने भाषण के दौरान सिवरेज को प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों का शोषण किया जा रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को सिर आंख पर बैठा रही है। महिलाएं असुरक्षित हैं..प्रशासनिक तानाशाही चरम पर है। इन सबका एक इलाज प्रदेश में आम आदमी की सरकार को बनाना है।

                    विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को डॉ.संकेत ठाकुर,राकेश सिन्हा,जसबीर सिंह, प्रियंका शुक्ला,निर्माणी समेत बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा अध्यक्षों ने किया। इस दौरान सभी नेताओं ने 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और गोपाल राय के साथ बदलबो छत्तीसगढ का संकल्प लिया।

close