मशहूर गायक किशोर कुमार का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर बिका

Shri Mi

Kishore Kumar, Ancestral Home Sold Out,नई दिल्ली-सिनेमा जगत के दिवंगत और मशहूर गायक किशोर कुमार का पुश्तैनी घर बिक गया है। मध्यप्रदेश के खंडवा में 100 साल पुराने घर ‘गांगुली हाउस’ का किशोर कुमार के बचपन से गहरा रिश्ता है।मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, खंडवा के सबसे बड़े बिज़नेसमैन अभय जैन ने दिवगंत गायक का मकान खरीदा है। यह पुश्तैनी मकान गौरीकुंज खंडवा के बॉम्बे बाजार क्षेत्र में है।पिछले कुछ समय से किशोर कुमार के घर को तोड़ने की बात सामने आई थी। मकान के जर्जर हिस्से के गिरने के डर से खंडवा नगर निगम ने नोटिस जारी किया था।बता दें ये घर किशोर दा का 100 बरस पुराना घर है। किशोर के समय से यहां एक चौकीदार सीताराम मकान की देखभाल करते रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

4 अगस्त 1929 को खंडवा में जन्मे किशोर कुमार मुंबई चले गए थे। दुनिया को अलविदा कहने के बाद किशोर कुमार का अंतिम संस्कार खंडवा में ही किया गया था।किशोर कुमार ने 40 साल तक अपनी सदाबहार आवाज से फिल्मों को गुलजार किया। इनकी गायकी की खासियत थी हरफनमौला अंदाज जिसकी नकल करने की कोशिशें, तो खूब हुईं, लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका।किशोर कुमार को ‘महबूब कयामत होगी’ और ‘एक लड़की भिगी भागी सी’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close