चंपारण मे भाजपा का समागम

cgwallmanager
5 Min Read
ranana
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला आज महाप्रभू वल्लभाचार्य  की पावनधरा चम्पारण में प्रारम्भ हुई। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री (भाजपा) मुरलीधर राव, महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी (भाजपा) अनिल जैन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, आमंत्रित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक व विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम गीत के साथ किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी की अच्छी टीम बैठी है जो यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भाजपा के मंडलों एवं जिलों में प्रशिक्षण देने के लिए जाएंगे। सदस्यता महाभियान में जुड़े नये सदस्यों को भाजपा के नीति सिद्धांत से अवगत कराने की दृष्टि से प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जो आज हमारे बीच राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव जी मौजूद है जो प्रशिक्षण महाभियान के राष्ट्रीय संयोजक हैं। जिनका जीवन संघ की विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए प्रचारक के रूप जाना जाता है, भाजपा प्रदेश प्रभारी कर्नाटक राज्य के लिए उन्हें दायित्व दिया गया है और राष्ट्रीय प्रभारी प्रशिक्षण महाअभियान भी बनाया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आने वाले कई वर्षों तक भाजपा मेें मजबूत प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाभियान प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री(भाजपा) मुरलीधर राव ने कार्यशाला में कहा कि केन्द्रीय  नेतृत्व ने प्रशिक्षण महाभियान की विषय वस्तु मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए अलग अलग तैयार की है। आज मुझे भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सोच पर प्रकाश डालना है जिसे आप अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल से जिले व प्रदेश स्तर पर आगे कार्यकर्ताओं को बताएंगे। भाजपा का सद्धांतिक अधिष्ठान अन्य राजनैतिक दलों से बहुत अलग है पार्टी हमेशा अपने कार्यक्रमों में वंदेमातरम, देश भक्ति गीत व भारत माता के चित्र पर पुष्पहार चढ़ाकर शुरूवात करती है जो अन्य दलों में दिखलाई नहीं देता है। हम भारत देश को अपनी मां और अपने को इस देश की संतान कहते हैं। यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही लेकिन किसी राजनीतिक दल ने इस परम्परा को अपने में बसाया है तो वो केवल भारतीय जनता पार्टी है। भारत की भूमि, नदियों की हम पुजा करते हैं इनसे हमारा आत्मिक संबंध है, भारत में भिन्न-भिन्न भाषा, भोजन, रहनसहन है लेकिन देश संस्कृति के आधार पर बनता है। भिन्नता में एकता का दर्शन कहीं होता है तो वो है भारत भूमि है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत देश को मां मानने वाला भारत ही विश्व में एक मात्र देश है जहां जब जब देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति बढ़ती है तो वह विश्व गुरु के रूप में उभरता है।  भाजपा ही देश में एक मात्र राजनीतिक दल है जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आधारमानकर भारतीय संस्कृति गंगा-जमुना संस्कृति पर विश्वास रखने वाली पार्टी है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष की सफलता पर मुझे है ताकि हमारा कार्यकर्ता विपक्षी दल द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का अच्छी तरह जवाब दे सके। 25 अगस्त से 31 अगस्त तक हम सामाजिक सुरक्षा की प्रधानमंत्री बीमा योजना जो केवल 12 रूपए में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सुरक्षा प्रदान करती है, अधिक से अधिक परिवार को इस योजना से जोडऩा है। यह एक सामाजिक कार्य है हमारे कार्यकर्ता को राजनीतिक कार्य के साथ-साथ समाज उपयोगी कार्य भी करते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक वर्ष में अनेक सफल कार्य किए हैं जिसे जनता तक पहुंचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे उस दिशा में हमारे कदम आगे बढ़ रहे हैं। एफडीआई, मैक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, विदेश नीति अनेक मोर्चों पर एक साथ अच्छा कार्य हमारी केन्द्र सरकार कर रही है जिसका अधिक से अधिक प्रचार कार्यकर्ताओं तक और कार्यकर्ताओं से जनता तक पहुंचाना होगा। प्रशिक्षण की कार्यशाला होने पश्चात आपको मंडल और जिलों में प्रशिक्षण देने जाना है यह प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर तक पूर्ण होने पर भाजपा के पास 15 लाख प्रशिक्षित  कार्यकर्ता हो जाएंगे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला को प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक बनवारी लाल अग्रवाल, मंत्री अजय चन्द्राकर ने भी संबोधित किया।
close