नोटिस पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा,वाल पेंटिंग -पोस्टर पर पहले मंत्री के खिलाफ हो FIR

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।वाल पेंटिंग और पोस्टर चिपकाने वाले मामले मे कांग्रेस पार्टी ने आक्रोश जताया है।बता दे कि नगर निगम बिलासपुर ने कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरूण तिवारी,कांग्रेस के कार्यकर्ता तरू तिवारी को वाल पेेेटिंग और पोस्टर चिपकाने वाले मामले में पहले नोटिस दिया गया हैैं और अब एफ.आई.आर. की धमकी दी जा रही है।इसकी निंदा करते हुये कांग्रेस पदाधिकारियों ने निगम के रवैये और मंत्री पर आक्रोश जताया है। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि एफ.आई.आर. होना है तो मंत्री अमर अग्रवाल पर हो जिन्होंने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी बिल्डिंगों पर अपना और अपनी पार्टी का प्रचार शुरू किया और वाॅल पेंटिंग कराई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ईमलीभाठा के पंप हाउस की बिल्डिंग पर मंत्री के इस कृत्य का कालिख पोतकर विरोध भी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी-1 द्वारा किया गया था। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाये, कानून सबके लिए है। अगर अरूण तिवारी और तरू तिवारी पर एफ.आई.आर. की गयी तो कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close