कांग्रेस का एलान–मनाएंगे विश्वासघात दिवस….कहा जनता को बताएंगे जुमलेबाजों की सच्चाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—ज़िला और शहर कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार को जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरना बताया है। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने 26 मई शनिवार को नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन का एलान किया है। कांग्रेस नेताओं के कहा कि केंद्र सरकार की असफलता के चार साल पूरे होने को विश्वास घात दिवस ” के रूप में मनाया जाएगा। नेहरू चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शैलेश पांडेय नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता 2014 के लोकसभा चुनाव में बड़े बड़े वादे किये। प्रत्येक भारतीय के खाते में 15-15 लाख जमा करने का आश्वासन दिया गया। र्भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया गया। प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का सपना दिखाया गया।

                                     सरकार बनाने के पहले प्रधानमंत्री ने 10 सिर पाकिस्तानी सैनिकों का लाने का वादा किया था। महंगाई नियंत्रण में रहेगी जैसे अनेक लोक लुभावने जुमले का भाजपा नेताओं ने कसीदा पढा। 4  साल बीत जाने के बाद सभी वादे अब जुमले में बन गए हैं। भाजपा नेताओं ने झूठ,फरेब,और धोखा कर जनता को गुमराह किया है। मोदी और उनके मंत्री,नेताओ के पास देश के सभी प्रश्नों का एक ही जवाब है -कांग्रेस,राहुल गांधी ।

                       कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव में किए गए सभी वादों भूलकर देश को गम्भीर आर्थिक संकट में ढकेल दिया गया है। नोटबन्दी जीएसटी व्यवस्था लागू कर समाज के सभी वर्गों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की असफलता,जनता को गुमराह करने,वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना करेगी। इस दौरान जनता को केंद्र की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। धरना को विश्वासघात दिवस का नाम दिया गया है । जो जनता के लिए एक सन्देश होगा ?

                                           कांग्रेस नेताओं ने बताया कि धरना में सांसद,पूर्व सांसद,विधायक, पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला,शहर कार्यकारिणी,निर्वाचित जन प्रतिनिधी, पार्षद दल,महिला कांग्रेस,सभी ब्लाक के पदाधिकारी,सेवा दल,युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,एस सी प्रकोष्ठ,एस टी प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ,पंचायती राज संगठन,ज़िला-जनपद सदस्य,नगर पंचायत,नगर-निगम केसदस्य ,एन एस यू आई सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

close