आम आदमी पार्टी नेता ने कहा….दगौरी उपस्वास्थ्य केन्द्र की सेहत खराब,,,अब सीएचएमओ से करेंंगे शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

 

बिलासपुर– आम आदमी पार्टी बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने दगौरी उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक भ्रमण कर खामियों और कमजोरियों को उजागर किया है। जसबीर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दगौरी उप स्वास्थ्य केन्द्र की हालत कुछ ऐसी है कि मरीज का इलाज करवाने आए साथी बीमार हो जाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            जसबीर सिंह ने दगौरी उप स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण करने के बाद प्रेस नोट जारी कर बताया कि लैब टेक्निशियन का अगस्त 2017 से ट्रान्सफर हो गया है। इसके बाद आज तक खून, पेशाब जांच की सुविधा लैब में नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं। महिला डाक्टर की अनुपस्थिति में कोई दूसरा डॉक्टर नहीं है। उप स्वास्थ्य केंद्र का वाटर कूलर पिछले कई महीनों से कबाड़ में है। फ़िल्टर भी बीमार है।

                  महिला शौचालय पिछले कई  महीनों से गंदा है। सफाई अभियान का यहां किसी प्रकार का असर देखने को नहीं मिलता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी महीनों से गायब है। यदि कभी आ भी जाता है तो वह सफाई कम डॉक्टरों की सेवा हुजूरी में लगा रहता है।

                                     जसबीर सिंहं ने बताया कि दगौरी उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रति मरीज 5 रू. लिया जाता है। लेकिन पैसे का हिसाब किताब ओपीडी  रजिस्टर में दर्ज नही है।  निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर के नम्बर को 5 रू. की रसीद से मिलान किया गया तो वह भी सही नहीं पाया गया । इससे जाहिर होता है कि यहां भ्रष्टाचार का खुला खेल प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा है।

                                       दगौरी उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की स्टाफ की बहुत कमी है। जिसके कारण उन्हें ही कार्यालयीन कार्य करना पड़ता है। जसबीर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का भारी आकाल है। कई दवाइयां तो एक्सपायरी डेट की हैं। दवाईयों की इन्ट्री पिछले करीब 5 महीनों से नहीं की गयी है।

                           जसबीर ने बताया कि दगौरी ग्रामीण क्षेत्र का अहम हिस्सा है। बावजूद इसके यहां एंटी रेबीज दवाईयों का टोंटा है। मामले में सीएमओ बोर्डे को सोमवार को पत्र लिखकर दगौरी उप स्वास्थ्य केन्द्र के बारे में बताया जाएगा।

close