1000 से अधिक किसान करेंगे SDM का घेराव..आप नेता का बयान…फसल बीमा और राहत राशि के लिए सरकार को करेंगे मजबूर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ विशाल रैली निकालने के अलावा और सूखा राहत राशि दिए जाने के खिलाफ बिल्हा एसडीएम कार्यालय घेराव का एलान किया है। बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय को प्रदर्शन से अवगत करा दिया गया है। आम नेता ने कहा कि जब तक किसानों को राहत नहीं मिलती है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ना तो चैन से बैठेंगे और ना प्रशासन को बैठने देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           आम आदमी लोकसभा बिलासपुर अध्यक्ष और बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों से छल कर रही है। किसानों में अब तक सूखा राहत राशि का वितरण नहीं किया गया है। कम्पनियों ने फसल बीमा देने के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया है। कर्ज के बोझ से परेशान किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।

                           आम आदमी पार्टी बिलासपुर ने फैसला किया है कि बिल्हा क्षेत्र के किसानों के साथ 7 जून को जंगी रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के 1000 से अधिक किसान और आम आदमी रैली में शामिल होंगे।

               सरदार जसबीर ने बताया कि शासन के नाम किसान एसडीएम को मांग पत्र देंगे। सूखा राहत राशि और फसल बीमा की क्षति पूर्ती राशि की मांग करेंगे। 7 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित जंगी रैली और प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के किसान भी शामिल होंगे।

close