दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद..ओडिशा से कटनी जा रही थी खेप…दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— वाहन चेकिंग के रतनपुर पुलिस को इंडिकों कार से भारी मात्रा लाखों रूपए का गांजा बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक ओड़ीशा में सुन्दर नगर रहने वाले हैं। पुछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि गांजा सुन्दरग़ढ़ ओडिशा से कटनी मध्यप्रदेश के लिए ले जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि रतनपुर पुलिस को वाहन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों युवक सुन्दरगढ़ ओडिशा के रहने वाले हैं। एडिश्नल एसपी ने बताया कि रतनपुर पुलिस खंडोबा मंदिर स्थित बायपास के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरानसफेद रंग कि एक इंडिगो कार बिलासपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दी। लेकिन पुलिस को देखते कुछ दूर पर कार रूक गयी।

     कार चालक पुलिस को देख कार को बिलासपुर की तरफ मोड़ दिया और तेजी से भगाने लगा। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया। इंडिगो कार मदनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। इसके बाद कार में सवार दोनों युवक पुलिस से बचने कार छोड़कर भागने लगे। लेकिन दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

              पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपना नाम  इंद्रजीत नंदा पिता जगन्नाथ नंदा उम्र 24 वर्ष साकिन उखनुबार थाना बेलतरापुर जिला सुंदरगढ़ ओड़ीशा और दूसरे ने अपना नाम सुमुति रंजन दास पिता विजय दास उम्र 21 वर्ष साकिन राउरकेला बसंती नगर थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा बताया।

                 कार की तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा इंडिगो क्रमांक OD-14-B- 3604 की डिक्की से दो अलग अलग सफेद प्लास्टिक की बोरी में 15-15 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला। दोनों ने बताया कि गांजा संबलपुर ओड़िशा से कटनी मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। अर्चना झा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
close