कांग्रेसी सीखेंगे पत्रकारिता का हुनर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— जिला कांग्रेस कार्यालय में 10 अगस्त को संभागीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में शहर के दो नामचीन पत्रकारों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव, करूणा शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत संभाग के सभी ब्लाक के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सीजी वाल को यह जानकारी संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वर्तमान समय में सोशल मीडिया का उपयोग और दुरूपयोग को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा संभाग के दो वरिष्ठ पत्रकार भी संबोधित करेंगे। कार्यशाला में संभाग के सभी पचास ब्लाक के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

कार्यशाला 9 बजे से 5 बजे के बीच दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 9 से 10 के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन इसके बाद 10 से 1 बजे के बीच आमतंत्रित वरिष्ठ पत्रकार और भूपेश बघेल,टी.एस.सिंहदेव,करूणा शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास बघेल, शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डालंगे। इस दौरान मंच पर उपस्थित वक्ता मीडिया के उपयोग दुरूपयोग पर चर्चा करेंगे।

संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि मीडिया कार्यशाला कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। इसके माध्यम से समय-समय पर वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ पत्रकार कार्यकर्ताओं को बदलते परिवेश में मीडिया पर अपनी राय रखते रहे हैं। इस बार हमारा प्रयास है कि मीडिया कार्यशाला में इस बात को प्रमुखता से उठाया जाए कि क्या सोशल मीडिया का आज लोग उपयोग कर रहे हैं या दुरूपयोग। 10 अगस्त को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यशाला में इस बार का प्रमुख मुद्दा होगा। अभय ने बताया कि कार्यशाला का पहला सत्र रजिस्ट्रेशन और प्रमुख वक्ताओं पर केन्द्रित रहेगा। दूसरा सत्र लन्च के बाद 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। इस सत्र में अटल श्रीवास्तव, शैलेश त्रिवेदी, राजेनद्र शुक्ला और नरेन्द्र बोलर के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता संभाग से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को मीडिया से सतत संवाद और अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर संबोधित करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता वक्ताओं से सीधे संवाद भी करेंगे।

मालूम हो कि 9 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में रायपुर में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में बिलासपुर जिले के लिए 10 प्रवक्ताओं को तैयार कर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इनमें अभय नारायण राय, ऋषि पाण्डेय, पिनाल उपवेजा, गौरव दुबे, गौरव अग्रवाल, अनिल चौहान, शैलेश जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, प्रकाश जिन्दल,सुषील सिंह ठाकुर प्रमुख है। अभय नारायण राय ने बताया कि इस सभी को कार्यशाला के पहले ही जिम्मेदारी दी जा चुकी है। कुछ को कार्यशाला के दौरान या बाद में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है।

close