….एक बार फिर बिलासपुर पुलिसिंग का सम्मान…राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे देश के दिग्गज..बच्चों के संरक्षण में हुए अव्वल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस को रायपुर में एक बार फिर से सम्मानित होने का अवसर मिला। बिलासपुर पुलिस प्रशासन को बच्चों के संरक्षण और संवर्धन और अन्य बेहतर सामाजिक प्रयासों के लिए प्रदेश के कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मानित किया है। बिलासपुर पुलिस को यह सम्मान राज्य बाल आयोग स्थापना दिवस और राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान दिया गया। बिलासपुर की तरफ यह सम्मान एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              राष्ट्रीय स्तर के बाद अब राज्यस्तर पर भी बिलासपुर पुलिस को सम्मान हासिल हुआ है। मालूम हो कि अभी 15 दिनों पहले बिलासपुर पुलिस कप्तान को देश में संवेदना अभियान के लिए देश में सम्मानित किया गया था। एक बार फिर बिलासपुर पुलिस को सम्मान हासिल हुआ है। मौका था राज्य बाल स्थापना दिवस पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान। स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देश के कोने कोने से अधिकारी और बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय सेमिनार में पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य विभागों के चुनिंदा कर्मचारी और स्वयंसेवक भी मौजूद थे। सबकी मौजूदगी में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एडिश्नल एसपी अर्चना झा को बालकों के संरक्षण और संवर्धन के साथ बेहतर काम करने के लिए बिलासपुर पुलिस को सम्मानित किया।

                    एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सम्मान बिलासपुर पुलिस का मनोबल ऊंंचा होगा। पिछले कुछ सालो और लम्बे समय से एसपी आरिफ शेख के निर्देशन में ना केवल महिलाओं बल्कि बच्चों के संंरक्षण और संवर्धन पर परिणाम मूलक काम किया जा रहा है। नाबालिग बच्चों को सही दिशा निर्देश दिया जा रहा है। राह भटके बच्चों को नई दिशा दी जा रही है। बिलासपुर पुलिस को दिया गया सम्मान का श्रेय निश्चित रूप से पुलिस कप्तान के बेहतर दिशा निर्देश के अलावा बिलासपुर की जनता को जाता है। बच्चो के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहेगा।

close