कांग्रेस का मंत्री से 11 सवाल…कहा..अरपा हमारी अस्मिता की पहचान…बताएं कब पूरा होगा होगा टेम्स का सपना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— शहर और ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस ने आज प्रेसवार्ता में स्थानीय मंत्री और प्रेसवार्ता के दौरान 11 सवाल किए हैं। विजय केशरवानी ने बताया कि 8 साल से अरपा विकास योजना के नाम पर 50 हजार लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है। अरपा बचाओ पद यात्रा में स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। यही कारण है कि भाजपा नेता कांग्रेस पर अपनी झल्लाहट जाहिर कर रहे हैं। यदि अरपा माता की आरती करना नौटंकी है तो बताएं मां गंगा की आरती करने वालों को क्या कहा जाए।

                    प्रेस वार्ता में विजय केशरवानी और नरेन्द्र बोलर ने कहा कि अरपा हमारी पहचान के साथ अस्मिता भी है। नदी, नारी और संस्कृति भारतीय परंपरा का सदियों से हिस्सा रहा है। अरपा बचाओ पद यात्रा के 09 दिन बाद मंत्री ने नकारात्मक टिप्पणी कर अपनी झल्लाहट जाहिर की है। इससे अरपावासियों के सम्मान को ठेस पहुंचा है। केशरवानी ने बताया कि पिछले 20 सालों में अरपा की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार के नेता जिम्मेदार हैं।

       विजय केशरवानी ने इस दौरान मंत्री से 11 सवाल किए। उन्होने कहा कि अरपावासियों को मंत्री बताएं कि ऐसी कौन सी वजह है कि पिछले 8 सालों में अरपा को टेम्स नदी बनाया जा सका। अरपा तट से 200 मीटर की दूरी तक दोनो तरफ 50 हजार परिवारों की संपत्ति को बंधक क्यों बनाया गया। इन आठ सालों में किसने अरपा के विकास को रोकने का प्रयास किया। अरपा विकास प्राधिकरण के नाम पर विदेशी कंपनी से करोड़ो रूपये सर्वे पर खर्च हुए। सर्वे कहां किया गया और नहीं किया गया तो इसके जिम्मेदार कौन हैं ? अरपा विकास प्राधिकरण के गठन के बाद अरपा नदी को बचाने के लिए कितना पैसा आया, किस किस मद में खर्च किया गया, अब तक की संपूर्ण बजट की स्थिति क्या है।

                 विजय ने सवाल किया कि पिछले विधानसभा चुनाव के पहले अरपा प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेनेश देखने के बाद प्रोजेक्ट को साकार रूप देने के लिए 15 मार्च तक फाईनेंसनल क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने और दिसंबर तक हर हाल में टेंडर प्रक्रिया के प्रारंभ करने की बात कही गयी थी। आखिर उसे पूरा क्यों नही किया गया।  बिलासपुर का अभिन्न हिस्सा होते हुए भी शहर के अंदर अरपा विकास योजना के नाम पर दो योजना अरपा विकास योजना और मास्टर प्लान बना देने से क्या दोनों क्षेत्र का विकास अवरूद्ध नहीं होगा ? जनता को सवाल का जवाब चाहिए।

                     कांग्रेस नेता ने कहा कि  अरपा नदी को बचाने के लिए राज्य की भाजपा सरकार ने जल संरक्षण, पौधरोपण, जनजागरण अभियान समेत क्या क्या उपाय किए। कितने पौधों और वृक्षों को संरक्षित किया गया .. भाजपा नेता इसकी भी जानकारी दें।

             केशरवानी ने कहा कि अरपा बचाओ पदयात्रा से घबराकर भाजपा नेताओं ने हमला किया है कि कांग्रेस बताएं पिछले सत्तर सालों में क्या किया। विजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और बिलासपुर की जनता जानना चाहती है कि पिछले 20 सालों भाजपा सरकार ने अरपा के विकास के लिए क्या किया। यह बताना जरूरी है कि साल 2003-4 तक अरपा में बाढ़ का पानी हुआ करता था। लेकिन आज बिलासपुर वासी उस दिन को देखने के लिए तरस गए हैं। इस दौरान केशरवानी और नरेन्द्र बोलर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

                       पत्रकार वार्ता के दौरन नरेन्द्र बोलर,केशरवानी के अलावा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,वाणी राव,शेख गफ्फार,चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,जसबीर गुम्बर,रामशरण यादव,महेन्द्र गंगोत्री,सुनील शुक्ला,अनिल चौहान,सीमा पाण्डेय,एसपी चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद थे।

close