कलेक्टर ने कहा..8 किलोमीटर के दायरे में व्यापक अभियान…अरपा को करेंगे हरा-भरा…मुहिम में शामिल लोगों का लिखेंगे नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—नेहरू चौक से आठ किलोमीटर की परिधि में 24 हजार पौधे लगाए जाएंगे। टीएल बैठक के बाद पत्रकारों से कलेक्टर पी.दयानन्द ने बताया कि बिलासपुर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। ना केवल पौधरोपम किया जाएगा बल्कि पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। गार्ड में पौधा लगाने वाले का नाम भी लिखा जाएगा। कलेक्टर यह भी कहा कि बारिश शुरू होते ही बिलासपुरवासियों के सहयोग से अरपा किनारे 4 हजार पौधा लगाने का भी एलान किया है।

                                     टीएल बैठक में अधिकारियों से चर्चा के बाद मीडिया को कलेक्टर ने जानकारी दी है कि बिलासपुर के नेहरू चौक से 8 किलोमीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर पौधरोपम किया जाएगा। पी. दयानंद ने कहा कि बारिश के मौसम में शहर के चारों ओर 24 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जुलाई महीने में बड़े स्तर पर जिले में सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। नेहरू चौक को केंद्र मानकर 8 किलोमीटर तक की परिधि में 23 हजार 850 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

                 कलेक्टर ने बताया कि सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया जाएगा। फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। पौधों का तीन साल तक रख.रखाव किया जाएगा। इसके अलावा ट्री गार्ड में पौधा लगाने वाले का नाम भी लिखा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि रोपण स्थल में रोड कटर के माध्यम से गढ्ढे किए जाएंगे। पौधरोपण नेहरू चौक को केंद्र मानते हुए 8 किलोमीटर की परिधि में किया जाएगा। क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में 1 किलोमीटर तक 995 पौधेए। एक से तीन किलोमीटर तक 1625 पौधे, 3 से पांच किलोमीटर तक 7030 पौधे और 5 से आठ किलोमीटर तक 14 हजार 2 सौ पौधों का रोपण किया जाएगा।

                          दयानंद ने कहा कि अरपा नदी के किनारे वृहद स्तर पर 4 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान में विलासपुर वासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके पहले टीएल बैठक में कलेक्टर ने बेशकीमती पेड़ों की कटाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अवैध कटाई करने वालों पर

सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने सांसद निधि विधायक निधि से किये जा रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने को कहा।  उज्जवला योजना में एक सप्ताह के अंदर तिमाही का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिया। आंगनबाड़ी भवनों को समय सीमा पूरा करने को कहा।

 

close