24 घंटे में पकड़ाए मर्डर के आरोपी…सातों पहुंचे जेल…हत्या में नाबालिग शामिल..जवानों को एसपी ने बधाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– सिरगिट्टी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर कत्ल के आधा दर्जन आरोपियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। 23 जून 2018 को नयापारा सिरगिट्टी हॉटल के पास कुछ लोगों ने मिलकर भाटापारा निवासी विवेक कुमार ध्रुव पिता रमेश कुमार की चाकू घोंपकर हत्या की थी। देवकुमार ध्रुव पिता राजकुमार ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मात्र 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद देवकुमार ध्रुव ने थाना रिपोर्ट लिखाया कि वह 23 की रात्रि करीब साढ़े दस बजे अपने साथी  विवेक कुमार ध्रुव पिता रमेश के साथ खाना खाया। इसके बाद दोनों अपने तीसरे साथी त्रिलोक सिंह के साथ टहलते हुए सिरगिट्टी के नयापारा स्थित विजय हॉटल की तरफ आ रहे थे। शिवमंदिर के पास आरोपी लोग खड़े थे।

               देवकुमार ने पुलिस को बताया कि जब तीनों आरोपियों के करीब पहुंचे तो विस्सु देवांगन विवेक कुमार ध्रुव को देखकर भड़क गया। दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी। मौके पर मौजूद सभी आरोपी एकजुट होकर विवेक ऊर्फ विक्की को पीटना शुरू कर दिया।

               रिपोर्ट में देवकुमार ने बताया कि सभी आरोपी विवेक को जान से मारने की नीयत से आये थे। मारपीट के दौरान शुभम ने विक्की की पसली में चाकू घोंप दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। चाकू लगने के बाद विवेक गिर गया। अत्यधिक खून निकलने से वह बेहोश हो गया। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल विवेक कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । लेकिन डाक्टरों ने बताया कि विक्की की मौत हो चुकी है।

              थाना प्रभारी ने बताया कि देवकुमार की शिकायत पर 23 जून 2018 को रिपोर्ट दर्ज किया गया। आरोपी शुभम्, विस्सु,गेजो,अज्जू, सक्कू, विक्की मिश्रा, राकेश ध्रुव निवासी नाया सिरगिट्टी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149 और 302 धारा के तहत अपराध दर्ज के बाद तलाश तेज कर दी गयी।

                                        थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर अपराधियों को तलाशने टीम का गठन किया गया। मात्र 24 घंटे के अन्दर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि 6 आरोपियों के अलावा घटना में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार घटना में मारपीट के दौरान उपयोग किए बेल्, रक्त रंजित चाकू को जब्त किया गया।

             पूछताछ के बाद नाबालिग समेत सभी 7 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी आरिफ शेख ने बहुत कम समय में आरोपियों के पकड़े जाने पर जवानों की पीठ थपथपाई है।

close