जीवन खुशहाल बनाते हैं पौधे…वोरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150811-WA0006बिलासपुर—- बिलासपुर को हरा भरा रखना हम सबका दायित्व है। यह बातें संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने आज श्रीकांत मार्ग रोड पर स्थित वाटिका में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागायुक्त सोनमणि और महापौर किशोर राय विशेष रूप से उपस्थित थे। लोगों की सहयोग से वाटिका और श्रीकांत वर्मा पर 180 से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

                    पत्रकारों से चर्चा करते हुए सोनमणि वोरा ने कहा कि हम पौधे और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसलिए इन्हें सहेजने की सख्त जरूरत है। पौधे हमें ना केवल छाया और आक्सीजन देते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हैं। वोरा ने बताया कि प्रदेश में इस समय हरियर महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक भी करना है। जब तक हम पौधों की सेवा सुश्रुषा नहीं करेंगे तब तक हमें जीवन महत्व नहीं मालूम होगा। वोरा ने कहा कि बिलासपुर को हरियर जिला बनाना है। इस अभियान में लोग जमकर भागीदारी भी कर रहे हैं।

                       कार्यक्रम के बाद महापौर किशोर ने बताया कि यदि इंसान लक्ष्य निर्धारित कर ले कि हम प्रतिवर्ष जीवनभर एक पौधा रोपेंगे। ना केवल रोपेंगे बल्कि उसकी सेवा भी करेंगे तो यह जिला आने वाले समय में सबसे खूबसूरत वादियों वाला शहर कहलाएगा। किशोर राय ने बताया कि निगम का प्रयास है कि शहर का एक-एक कोना हरा भरा रहे।

                   कार्यक्रम में रोहन अग्रवाल,सोहेल शर्मा गौतम लांबा आदि उपस्थित थे

close