बिलासपुर—कानन प्रशासन ने आज टिकरापारा से बंदरों के सरदार को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जिला और वन प्रशासन से गुहार लगाई थी। बंदरों के आंतक वे लोग काफी परेशान है। इनमें एक नर बंदर कई लोगों को नोचा और काटा भी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कानन प्रशासन की पांच सदस्यी रेस्क्यू टीम डॉ.चंदन त्रिपाठी की अगुवाई में उत्पात मचाने वाले नर बंदर को धरदबोचा है।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिली थी कि टिकरापारा में बंदरों के समूह से लोग काफी आतंकित हैं। एक नर बंदर जो काफिले का सरदार है उसने कुछ लोगों को काटा और नोचा है। सूचना मिलते ही कानन प्रशासन की टीम डॉ.चंदन की अगुवाई में टिकरापारा पहुंचकर तीन घंटे बाद बंदरों के समूह के नर सरदार को ट्रैन्क्यूलाइजर से बेहोश कर धर दबोचा। टी.आर.जायसवाल ने बताया कि अब क्षेत्र में शांति है। बेहोश बंदर को कानन लाया गया है।