शिक्षाकर्मियों की नाराजगी पर बोली सरोज…सबको भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहिए…मुख्यमंत्री ने लिया सही और बड़ा निर्णय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर प्रवास के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाकर्मियों को निर्णय के साथ आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सही फैसला लिया है। एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों को न्याय मिला है। जब उचित समय समय होता है तब ही निर्णय होता है। यह सच है कि पहले संविलियन का फैसला नहीं किया गया। लेकिन अब फैसला हो गया है। शिक्षाकर्मी जिद छोड़े भाजपा के साथ दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बिलासपुर प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों ने संविलियन के बाद शिक्षाकर्मियों की नाराजगी को सामने रखा। जवाब में सरोज पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाकर्मियों को मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है। निर्मय उचित समय पर हुआ है। अब सबको भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहिए।

         आखिर क्या वजह थी कि सीएम ने पहले कहा कि संविलियन नहीं होगा। फिर अमित शाह की मौजूदगी में संविलियन का एलान किया। क्या शिक्षाकर्मियों का राजनीतिकरण किया गया। सवाल के जवाब में सरोज पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाकर्मी वोट बैंक राजनीति का हिस्सा हैं। यह आरोप निराधार है। मुख्यमंत्री ने समय पर संविलियन का एलान किया। निर्णय के लिए समय और परिस्थितियां भी मायन रखती हैं। उचित समय पर संविलियन का एलान किया गया। इसके लिए डॉ.रमन सिंह को साधुवाद..एक लाख अस्सी हजार शिक्षाकर्मियों को शुभकामनाएं देती हूं।

                    शिक्षाकर्मियों का आरोप है कि सरकार ने अभी भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। आधा अधूरा तोहफा देकर शिक्षाकर्मियों को धोखे में रखा गया है। सरोज पाण्डेय ने कहा कि आरोप गलत है। शिक्षाकर्मियों की मांग को उदारता के साथ माना गया है। अधूरे मांग और आक्रोश के सवाल को टालते हुए सरोज ने कहा कि किसी में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। शिक्षाकर्मियों को नाराजगी छोड़कर भारती जनता पार्टी के साथ आना चाहिए।

Share This Article
close