कांग्रेस प्रवक्ताओं ने सीखा सरकार को घेरने का फण्डा..मीडिया से बातचीत का हुनर..तीन चरणों में दी दिग्गजों ने दीक्षा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर…कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने रायपुर में आयोजित प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान चुनाव जीतने का फंडा सिखाया। इस दौरान राष्ट्रीय नेताओं समेत प्रदेश के दिग्गज नेताओ जिला और प्रदेश प्रवक्ताओं को सरकार को घेरने के टिप्स भी दिए। सरकार की नाकामियों को सामने रखने..और घेरने का हुनर भी सिखाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        रायपुर में प्रदेश और राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले प्रदेश स्तरीय कांग्रेस प्रवक्ताओं की क्लास ली। कार्यशाला में प्रदेश स्तर के अलावा जिला स्तर के प्रवक्ताओं को दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने प्रवक्ता के गुणों की जानकारी दी। सरकार के खिलाफ मुद्दों, कांग्रेस की नीति-सिद्धांत और प्रदेश सरकार की नाकामियो को मंच पर सही तरीके से पेश करना का हुनर सिखाया।

                   कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहले चरम में प्रिन्ट ,इलेक्ट्रॉनिक और वेव के साथ सोशल मीडिया के प्रभावोंं की जानकारी दी गयी। मीडिया तक अपनी बातों को किस तरह पेश किया जाए…इसकी जानकारी दी गयी। कार्यशाला को विनोद वर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी और राजेश तिवारी ने संबोधित किया।

                  कार्यशाला के दूसरे चरण में प्रमुख नेताओं ने प्रवक्ताओं के साथ सभी अन्य पदाधिकारियों को अपने संबोधन से रिचार्ज किया। प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष चरण दास महंत समेत वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे, धनेंद्र साहू, मोहम्मद अकबर,राजेन्द्र तिवारी और रमेश वर्ल्यानी ने भी कांग्रेसियों को मीडिया के प्रभाव पर व्याख्यान दिया।

                               कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिला प्रवक्ताओं ने अपनी बातों को दिग्गज नेताओं के सामने रखा। इस दौरान सभी प्रवक्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से सवाल जवाब भी किया। प्रवक्ताओं का जवाब शैलेश त्रिवेदी, सुशील आनन्द शुक्ला , राजेश तिवारी ने जवाब दिया।

                             कार्यशाला में बिलासपुर से प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शैलेश पांडेय, शहर जिला कांग्रेस ग्रामीम प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान,मोहम्मद जस्सास और शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय, भास्कर यादव भी शामिल हुए।

close