बरसते पानी में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत…बीज विकास निगम कार्यालय को घेरा..कार्यालय प्रमुख ने दिया आश्वासन..फिर भी जलाया पुतला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– खाद बीज वितरण में हो रही लापरवाही के खिलाफ सैक़ड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बेलतरा किसानों के साथ सेन्दरी स्थित बीज विकास निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर उग्र प्रदर्शन किया। सरकार और व्यवस्था के खिळाफ जमकर नारेबाजी की। विजय केशरवानी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि सिर पर मानसून है। बावजूद इसके अभी तक किसानों को खाद बीज का वितरण नहीं किया। दरअसल सरकार जानबूझकर कृतिम संकट पैदा कर रही है। ऐसा सिर्फ दलालों और व्यापारियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

                सेन्दरी स्थित बीज विकास निगम कार्यालय के बेलतरा विधानसबा के सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में घेराव किया। विजय समेत सभी कांग्रेसियों ने कहा कि मानसून सक्रिय हो जाने के बाद भी किसानों को बीच खाद नहीं दिया जा रहा है। सेवा सहकारी समितियों में धान के उन्नत बीज नहीं होने से किसानों को कोचियों का शिकार होना पड़ रहा है। विजय ने बताया कि सरकार ने जानबूझकर दलालों और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने खाद बीज का कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है।

                        सेन्दरी स्थित बीज विकास निगम कार्यालय का कांग्रेसियों ने किसानों के साथ बरसते पानी में घेराव किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने बीज विकास निगम कार्यालय में तालाबंदी का भी प्रयास किया। लेकिन चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के कारण कांग्रेसी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए।  निगम प्रक्रिया अधिकारी आर. के. जैन ने कांग्रेसियों से मिलकर आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर जिले के सभी 93 समितियों में बीज उपलब्ध हो जाएगा। तब कहीं जाकर कांग्रेसियों ने आंदोलन को वापस लिया।

                          विजय ने पत्रकारों को बताया कि जिले के 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। मानसून सक्रिय होने के बाद भी किसानों को खाद बीज नहीं दिया गया है। धान का बीज मांगे जाने पर समितियों ने  हाथ खड़ा कर दिया है। समितियों में खाद नहीं मिलने से परेसान किसानों को बिचैलियों और दलालों ने लूटना शुरू कर दिया है। दो से तीन गुना दाम पर खाद और बीज दिया जा रहा है। बीज विकास निगम कार्यालय के सामने विजय केशरवानी ने किसानों को संबोधित भी किया। केशरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर व्यापारियों और दलालों को लाभ पहुंंचाने खाद बीज आवंटन में लेट लतीफी कर रही है। जिसके कारण किसानों को बीज की किल्लत के साथ खाद की काालाबाजारी, सिंचाई, बिजली संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

             इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर समर्थन मूल्य, फसल बीमा,सूखा राहत जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि के साथ अन्य मुद्दों पर भी जमकर बोला।

                 बीज निगम घेराव के दौरान बेलतरा ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष झगर राम सूर्यवंशी, किसान कांग्रेसस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, भुवनेश्वर यादव, रमेश कौशिक, सेवादल अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। सरकार पर किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया। स्थानीय सरपंच और जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू, जसबीर गुम्बर, अजय सिंह, अनिल सिंह चैहान, पिनाल उपवेजा, विनय शुक्ला, अंकित गौरहा,विनोद साहू ने कृषि विभाग से लेकर बीज विकास निगम तक को बीज की कृत्रिम समस्या के लिए जिम्मेदार बताा।

            जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रवक्ता अनिल चौहान ने पत्रकारों को बताया कि बीज विकास निगम कार्यालय प्रमुख के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित किया है। यदि दो दिन के अन्दर सोसायटियों से किसान खाद बीज के बिना वापस लौटते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चरणबद्ध आंदोलन कर भाजपा की किसान विरोधी सरकार का चेहरा बेनकाब किया जाएगा।

सरकार का जलाया पुतला

           कांग्रेसियों ने बरसते पानी में बीज विकास निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पर खाद बीज का कृतिम संकट पैदा करने का आरोप लगाया। नाराज कांग्रेसियों ने किसानों के साथ सरकार का पुतला भी जलाया। पुलिस ने कांग्रेसियों को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया।

close