बिलासपुर नगर निगम के सफाई कर्मी अब नजर आएंगे एक यूनिफॉर्म में,महापौर ने किया वितरण

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।निगम अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई कर्मी एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। गुरुवार को मेयर किशोर राय ने कोतवाली स्थित निगम के औषधालय में महिला कर्मचारियों को साड़ी का वितरण किया।इस अवसर पर मेयर किशोर राय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी सफाई कर्मियों का ड्रेस लागू किया गया है। इसमें महिला कर्मचारियों को एक ही कलर के साड़ी और पुरूष कर्मचारी को एक कलर का शर्ट और पेंट दिया जाएगा। शुरुआत में निगम के अंतर्गत कार्यरत करीब 200 महिला कर्मचारियों को साड़ी का वितरण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज साकेंतिक रूप में 25 महिला कर्मचारियों को साड़ी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी परंपरा की शुरुआत है। इससे अनुशासन को एक दिशा मिलती है। अनुशासन जहां भी लागू होता है वहां कार्य व्यवस्थित रूप में होता है।इसलिए ही सफाई कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इससे सभी सफाई कर्मी अब एक रंग के कपड़े में नजर आएंगे, जिन्हें कार्य के दौरान दूर से भी पहचाना जा सकता है।

महिलाओं के लिए एक ही रंग की साड़ी और पुरूष कर्मियों के लिए एक ही रंग के शर्ट व पेंट का वितरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के कुशल क्षेम के विषय में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सभी शहर को स्वच्छ रखने एक महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। शहर स्वच्छ रहेगा तो शहर के निवासी स्वस्थ्य रहेंगे। इसलिए निगम प्रशासन आपके से सूख और दुख में हमेशा साथ खड़ा है। इस मौके पर उपायुक्त जागृति साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी व सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close