कांग्रेस के प्रोजेक्ट शक्ति ने पकड़ा रंग..बेलतरा में क्षेत्र में त्रिलोक की कवायद..दो दिन में हजारों को बना दिया सदस्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस पार्टी की प्रोजेक्ट शक्ति अभियान धीरे धीरे रंग पकड़ता जा रहा है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बैठक लेकर त्रिलोक श्रीवास ने राहुल गांधी के संदेश को जनता के बीच रखा। त्रिलोक ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से जुड़कर जनता अपनी बातों को सीधे राहुल गांधी के सामने रखे। इस दौरान त्रिलोक श्रीवास ने वार्डवार कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति के बारे विस्तार से बताया। प्रोजेक्ट शक्ति माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने और जोड़ने के लिए कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल दो दर्जन से अधिक गांवो के कार्यकर्ता और ग्रामीणों को बैठक कर प्रोजेक्ट शक्ति की जानकारी दी है। त्रिलोक ने ग्रामीणों को बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़कर लोग राहुल गांधी से सीधे संवाद कर सकेंगे। अपनी समस्याओ को आसानी से  ऊपर तक पहुंचा सकेंगे।

                त्रिलोक श्रीवास ने रामदेव सागर पारा बांका बगदेवा पतरापाली अंधियारी पारा सलखा  बिटकुली सरका दौड़ी रामपुर कर्मा बसहा टेकर के ग्रामीणों से संवाद किया। विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि जितना प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ेंगे उतना ही कांग्रेस को फायदा होगा। लोगों की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो चार होंगे। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी की कलई खुलेगी।

              उन्होने कहा कि भारत गांवों में बसता है। सरकार बनाने में ग्रामीणों का सबसे बड़ा योगदान होता है। जरूरी है कि ग्रामीम भाई बहन अपनी शक्ति को पहचाने। समस्याओं और जरूरतों को प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से राष्ट्रीय राजनेता राहुल गाधी तक पहुंचाएं। त्रिलोक ने बैठक में 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

close