पुलिस कप्तान ने फिर किया उलटफेर…5 निरीक्षकों को मिला थाना का तोहफा..दिया तत्काल पदभार लेने का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर… पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने एक बार फिर उलटफेर किया है। व्यवस्था दुरूस्त करने के  मद्देनजर एसपी ने पांच निरीक्षकों को जिले के अलग अलग थानों में भेजा है। अलग अलग थानों में भेजे गए सभी निरीक्षक अभी तक लाइन अटैच थे। पांचों निरीक्षकों को आदेश जारी कर पुलिस कप्तान ने तत्काल नए स्थान में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। पदभार लेने के बाद वस्तुस्थिति से अवगत कराने को भी कहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने एक बार फिर उलटफेर कर व्यवस्था को ठीक ठाक करने का संकेत दिया है। पुलिस कप्तान ने रक्षित केन्द्र के पांच निरीक्षकों को अलग अलग पांच थानों में भेज दिया है।

            आदेश के अनुसार पुलिस कप्तान ने कुमारी अंजू चेलक को रक्षित केन्द्र से सिटी कोतवाली में पदभार ग्रहण करने को कहा है। राजकुमार सोरी को गौरेला थाना ,कृष्ण लाल पाटले को कोटा और प्रवीण कुमार राजपूत को तोरवा थाने में जिम्मेदारी लेने को कहा है।

                               इसके अलावा रक्षित केन्द्र में अटैच गंभीर दास सोनवानी को मस्तूरी थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कप्तान आरिफ शेख अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का मन बना लिया है। खासतौर पर तखतपुर में एक सप्ताह पहले हुई आरक्षक से मारपीट की घटना के बाद पुलिसिंग को चुस्त दुरूस्त रहने के साथ जवानों को हमेशा मुस्तैद रहने का आदेश दिया है।

प्रशासनिक कसवाट और रूटीन प्रक्रिया..आरिफ शेख

              आदेश जारी होने की खबर के बाद एसपी आरिफ शेख ने बताया कि थाना बदलना सामान्य प्रक्रिया है। सबको शासन के आदेश के अनुसार जिम्मेदारी दी गयी है। सभी निरीक्षक रक्षित केन्द्र में पदस्थ थे। अब इन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है। इससे प्रशासनिक कसावट के साथ ही जवानों को काम के दौरान अपराधियों से निपटने में आसानी होगी। साथ ही अन्य अपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिसिंग बेहतर होगी।

close