बिलासपुर– चुनाव समिति में रहूं या नहीं रहूं..यह महत्व का विषय नहीं है…मै हूं..यह महत्व की बात है। यह बातव जलसंसाधन एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के प्रकाट्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन ने कहा कि गुरू मार्गदर्शक और जगतविद् होता है। उनके मार्गदर्शन और ज्ञान से व्यक्ति सदमार्ग पर चलकर जीवन को धन्य करता है। गुरू को अधिकार है कि वह डांट फटकारे और देश दुनिया को सन्मार्ग पर चलने को कहे। मंत्री ने बताया कि अरपा भैंसाझार परियोजना अभी हैण्डओवर नहीं हुआ है। सारी शिकायतें दूर होने के बाद ही आगे कुछ किया जाएगा।
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के प्रकाट्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जल संसाधन एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। मंत्री जगतगुरू से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। सवालों का जवाब भी दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गुरू मार्गदर्शक होता है..उन्हें अपने बच्चों से डांट फटकार और मार्गदर्शन करने का अधिकार है।
शंकराचार्य ने कहा कि नेताओं की आदत कहीं पर निगाहे और कहीं पर निशाना की होती है। सवाल का जवाब देते हुए बृजमोहन ने कहा जगतगुरू को सब कुछ कहने का अधिकार है। क्योंकि गुरू की बातों का मर्म होता है। हमें उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ना है। देश को दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित करना है।
इस बार मानसून ने फिर धोखा दिया है..सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पानी की बहुत जरूरत है। उम्मीद है कि पानी अच्छा बरसेगा। यदि आने वाले सात दिनों में बरसात नहीं हुई तो सरकार कुछ प्लान बनाएगी। प्लान के अनुसार लोगों को लाभ पहुंचाएगा।
जानकारी मिली है कि चुनाव समिति में आपको शामिल नहीं किया गया है। सवाल के जवाब में मंत्री बृजमोहन ने कहा कि चुनाव समिति में नाम होना या नहीं होना मायने नहीं रखता है। मायने रखता हूं कि मैं हूं…